Connect with us

मौसम

नैनीताल और चमोली जिले सहित 9 जिलों मेंं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

नैनीताल और चमोली जिले सहित 9 जिलों मेंं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
सीएन, देहरादून/नैनीताल।
उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भी आज भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 15 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी और चमोली जिले के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें राजधानी देहरादून में बीते करीब एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। दून के आसपास के क्षेत्रों में कुछ देर के लिए बौछार पड़ने के बाद उमस और बढ़ रही है। अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। तापमान पर नजर डालें तो दून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। नैनीताल में सुबह से कभी धूप तो कभी बादल छाये रहने का खेल चल रहा है। यहां अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिक वर्षा नही होने के बावजूद नैनी झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को सुबह जलस्तर 9 फीट पर पहुंच गया है। अभी तीन फीट झील को और भरना है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING