Connect with us

मौसम

उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ सहित कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार, नैनीताल में पारा 23 डिग्री पर स्थिर

उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ सहित कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार, नैनीताल में पारा 23 डिग्री पर स्थिर
सीएन, देहरादू/नैनीताल।
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और चटख धूप खिलने का पूर्वानुमान जारी किया है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ सहित कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आसमान में बादल मंडरा रहे हैं लेकिन इसके कारण उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया हुआ है। देहरादून का तापमान इस साल पहली बार 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। नैनीताल में अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अन्य मैदानी क्षेत्रों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। सोमवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्र में मौसम शुष्क रहा। कभी तेज धूप तो कभी आंशिक बादल मंडराते रहे और हल्की हवाएं भी चली। हालांकि बादल छाए रहने के कारण उमस भरी गर्मी ने परेशान करके रखा। शहरी क्षेत्र में उमस ने जीना मुहाल कर दिया है। वही पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं बारिश के आसार पर बने हुए हैं। पिछले दो दिन से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बौछार पड़ने आसपास के क्षेत्र के तापमान पर भी असर पड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिससे तापमान भी सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की आशंका है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.0 और न्यूनतम तापमान 20ण्7 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 38ण्3 और न्यूनतम तापमान 21ण्5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।वही गर्मी बढ़ने के साथ.साथ डेंगू भी पैर पसार रहा है। सोमवार को देहरादून के अस्पतालों में छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING