Connect with us

मौसम

सोमवार को भी बिगड़ा रहेगा मौसम, छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

सोमवार को भी बिगड़ा रहेगा मौसम, छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड के छह जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सोमवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। खासकर देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। अन्य जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं, अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर कई दौर की बारिश होने के साथ तेज गर्जन और बिजली चमकने के आसार हैं। प्रदेश भर के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों तक उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती हैं। हालांकि, बारिश से पहाड़ी जिलों में गर्मी से राहत रहेगी। वहीं, बीते कुछ दिनों से देहरादून जिले के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसके चलते शहर में उमस भरी गर्मी सता रही है। रविवार को दून का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। दोपहर और देर शाम के समय शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव भी हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, चार अगस्त तक हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने से उमस वाली गर्मी रहेगी।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING