Connect with us

मौसम

ऑरेंज अलर्ट जारी : उत्तराखण्ड में झोंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश

ऑरेंज अलर्ट जारी : उत्तराखण्ड में झोंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश
सीएन, देहरादून।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखण्ड में अगले दो दिन यानी 02 जून तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 2 जून तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। 2 जून तक गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलने की भी संभावना है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग की ओर से जारी जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के मुताबिक राज जीके देहरादून टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है इसके अलावा कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने तूफान ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं दूसरी तरफ कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशी बिजली चमकने ओलावृष्टि होने तथा 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। कुमाऊं मंडल के जनपदों में भी मौसम खराब रहेगा। यहां हल्की से भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 2 जून तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। चारधाम यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। बीते दिन देहरादून और मसूरी में झोंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। साथ ही ओले भी गिरे। कई जगह नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अपील की है कि पर्वतीय इलाकों में सफर के दौरान बेहद सावधानी बरतें और असुरक्षित जगहों पर ना रुके।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING