Connect with us

नैनीताल

डीएम न दिये ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसल का मूल्यांकन कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश

सीएन, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के विभिन्न स्थलों पर कल देर सांय हुई ओलावृष्टि से फसल नुकसान के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट, कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारियों की टीम का गठन किया है। गठित टीम द्वारा क्षेत्र में हुई क्षतिग्रस्त फसल का मूल्यांकन कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया है कि तत्परता व समयबद्धता के साथ क्षेत्र में हुए काश्तकारों की क्षतिग्रस्त फसल का मुआयना किया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त फसल का मूल्यांकन कर यथा शीघ्र रिपोर्ट प्रेषित की जाए जिससे काश्तकारों को मुआवजा समय से मिल सके। मालूम हो कि मंगलवार की देर सांय लम्बे समय के बाद वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हुई जिससे फलों, फसलों व सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचने का अनुमान भी है। इधर मौसम विभाग ने 16 मार्च से फिर गरज के साथ वर्षा व ओलावृष्टि होने का अर्लट जारी किया है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING