Connect with us

मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड के ऊचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते 20, 21 और 22 फरवरी तक प्रदेशभर में साफ आसमान और तेज धूप का सिलसिला बना रहा, लेकिन 23 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हालात बदलने जा रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार, 23 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा और हिमपात की संभावना है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरने के आसार जताए गए हैं। हालांकि मैदानी जिलों—हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर, टिहरी और पौड़ी—में वर्षा या हिमपात की कोई चेतावनी नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानों में गलन बढ़ा सकती हैं। आसमान में बादलों की आवाजाही से धूप का असर भी कम होगा। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 24 फरवरी को भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं होगी। मंगलवार को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING