मौसम
राजधानी दिल्ली समेत देशभर में प्री मॉनसून की एंट्री, पहाड़ों में बर्फवारी की चेतावनी
राजधानी दिल्ली समेत देशभर में प्री मॉनसून की एंट्री, पहाड़ों में बर्फवारी की चेतावनी
सीएन, दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के लिए मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज बड़ी चेतावनी जारी की है। केंद्र निदेशक ने कहा कि आज चमोलीए रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हिमपात होने की संभावना है। हिमपात की दृष्टि से चमोली जिले को सबसे अधिक संवेदनशील बताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के मैदानी इलाकों और पर्वतीय जिलों के निचले हिस्सों में बारिश ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी दिल्ली समेत देशभर में प्री मानसून की एंट्री हो चुकी है। कई राज्यों में कल से बारिश हो रही है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल व उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश व हिमपात होने की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। उत्तराखंड के मसूरी, देहरादून, नैनीताल में बादल छाए हुए हैं। दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज भी येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 15.25 किमी प्रति घंटा रहेगी, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
