Connect with us

मौसम

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश, रात्रि में अंधड़ व ओलावृष्टि से भारी नुकसान, नैनीताल मार्ग बंद, बिजली भी गुल

सीएन, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के चलते पूरे प्रदेश में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। रविवार की रात्रि में नैनीताल सहित विभिन्न हिस्सों में अंधड़ के साथ बारिश व ओलावृष्टि से काफी नुकसान होने की संभावना है। जगह जगह पेड़ गिरने से बिजली की लाईनें क्षतिग्रस्त हुई हैं । नैनीताल-ज्योलीकोट मार्ग भी बंद है। ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सोमवार को नैनीताल सहित कुमाऊं के कई हिस्सों मेें धूप खिल आईं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान जताया है, जिससे प्रदेश में ठंड ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। बीते दिन राज्य के कई पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर व रात्रि में बारिश व ओलावृष्टि. से ठंड ने एक बार फिर दस्तक दी है। राजधानी देहरादून में दिनभर बादल रहने के बाद दोपहर में हल्की बारिश हुई। वहीं नैनीताल में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से घाटी में ठंड का असर बढ़ गया और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। ऊंचाई वाले धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर भी मौसम का मिजाज बदला नजर आया। बदरीनाथ, केदारनाथ, तुंगनाथ, नंदा देवी, फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क और केदारनाथ कस्तूरी मृग अभयारण्य के ऊपरी क्षेत्रों में रविवार तड़के हल्की बर्फबारी की सूचना मिली है। बर्फ गिरने के बाद इन इलाकों में ठंड का असर फिर बढ़ गया है। उधर उत्तरकाशी जिले के हर्षिल, गंगोत्री और यमुनोत्री की ऊंची पहाड़ियों पर भी हल्का हिमपात हुआ। जबकि निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर सहित आसपास की घाटियों में भी हल्की बारिश हुई। बागेश्वर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का भी असर देखा गया। बारिश और ओलावृष्टि के बाद जहां एक ओर ठंड लौट आई है, वहीं दूसरी ओर मौसम सुहावना हो गया है और पहाड़ियों पर छाई धुंध भी काफी हद तक साफ हो गई है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी : सात दिन भारी बारिश की संभावना, आंधी की भी चेतावनी, गिरेगा पारा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING