Connect with us

मौसम

नैनीताल सहित प्रदेश के नौ जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी, 13 अगस्त तक जारी रहेगी वर्षा

सीएन, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज फिलहाल खराब बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को भी देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को नैनीताल सहित आसपास के इलाकों में 9 बजे से ही बारिश शुरू हो गई। इस दौरान नैनीताल शहर घने कोहरे से ढका रहा। खराब मौसम के चलते पर्यटन कारोबार भी ठप रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी गर्जना और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में 13 अगस्त तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है। लगातार हो रही बरसात के चलते राज्य में भूस्खलन और सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार तक प्रदेश में बंद 359 मार्गों में से 243 को खोल दिया गया है, लेकिन अब भी 116 सड़कें बंद हैं। इनमें पौड़ी जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग, 11 राज्य मार्ग, नौ मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग और 93 ग्रामीण सड़कें शामिल है।लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि भारी बरसात से कई जगह भूस्खलन और सड़कें क्षतिग्रस्त होने की वजह से यातायात अवरुद्ध है। लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, बीआरओ और पीएमजीएसवाई के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार मशीनरी की मदद से बंद मार्गों को खोलने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING