Connect with us

देहरादून

उत्तराखंड में 4 दिन बारिश और ओलावृष्टि का दौर रहेगा जारी, येलो अलर्ट जारी

उत्तरकाशी, टिहरी और कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में गरज के साथ बिजली चमकेगी
सीएन, देहरादून/नैनीताल।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। देहरादून में रात भर से बारिश हो रही है। देहरादून में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। इधर नैनीताल सहित कुमाऊं के विभिन्न हिस्सो में शुक्रवार को हुई वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट आ गई है। शनिवार को भी नैनीताल सहित विभिन्न इलाकों में बादल छाये हैं। आपदा केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल शहर में सर्वाधिक 66 मिली वर्षा रिकार्ड की गई। यहां न्यूनतम तापमान 10 व अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियश रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले चार दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है। जिसके चलते कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में गर्जन के साथ बरसात और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 21 मार्च तक हल्की से मध्यम बरसात और ओलावृष्टि की संभावना है , बारिश और तापमान में कमी आने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 19 और 21 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।येलो अलर्ट के अनुसार 21 मार्च तक राज्य के जनपदों में कई कई गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने कहीं कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि ओलावृष्टि वृक्षारोपण बागबानी और खड़ी फसलों को नुकसान की भी बात कही है। इस बीच 21 मार्च को राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों में अधिकांश स्थानों तथा गढ़वाल मंडल के जनपदों के स्थान स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ बरसात बर्फबारी हो सकती है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING