Connect with us

देहरादून

दो दिन होगी बरसात व बर्फबारी की संभावना. येलो अलर्ट जारी. 25 फरवरी तक जारी मौसम पूर्वानुमान

दो दिन होगी बरसात व बर्फबारी की संभावना. येलो अलर्ट जारी. 25 फरवरी तक जारी मौसम पूर्वानुमान
सीएन, देहरादून।
उत्तरकाशी.चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी होगी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए 21 और 22 फरवरी को राज्य के मैदानी जनपदों घाटियों में कुछ स्थानों में अगले 1 से 2 दिनों के दौरान तापमान में तेजी से परिवर्तन होते हुए 18 डिग्री सेल्सियस तापमान या इससे अधिक रहने की संभावना बताई है. मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में दिनचर परिवर्तन सर्दी और फ्लू के लक्षणों को और बढ़ा सकता है तथा राज्य के आंतरिक जनपदों के 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ के तेजी से पिघलने की संभावना बनती हुई दिख रही है जिस कारण हिमस्खलन के चलते राज्य की प्रमुख नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो सकती है तथा कृषि और बागवानी क्षेत्रों को भी नुकसान हो सकता है. मौसम विभाग ने बांध.जलाशय के अधिकारी को सलाह दी है कि वह इस अवधि के दौरान स्थिति पर बारीकी से नजर रखे तथा उल्लेखित जनपदों में हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों को भी वाच करें. इस बीच मौसम विभाग ने 22 फरवरी से 24 फरवरी तक राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। उधर इस सोमवार को इस सीजन का महीने का सबसे अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री ज्यादा यानी कि 13 डिग्री दर्ज किया गया है लिहाजा राज्य के 8 जिलों में तापमान बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है एकाएक विभिन्न जिलों में 8 से 10 डिग्री तक तापमान बढ़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाके तो दूर पहाड़ों में भी तापमान एकाएक बढ़ रहा है सोमवार को मुक्तेश्वर में सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा तापमान बढ़ा टिहरी में भी 20.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया मसूरी में भी 21.9 डिग्री तापमान बढ़ा है।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING