Connect with us

मौसम

उत्तराखंड : नैनीताल समेत चार जिलों में आज भारी बारिश का अंदेशा, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड : नैनीताल समेत चार जिलों में आज भारी बारिश का अंदेशा, येलो अलर्ट जारी
सीएन, नैनीताल।
मौसम विज्ञान केंद्र से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज देहरादून बागेश्वर नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं.कहीं गरज और बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आपदा संभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को यात्रा से बचने और बारिश के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है। मंगलवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। देहरादून का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27ण्3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING