Connect with us

मौसम

उत्तराखंड : पांच जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड : पांच जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
सीएन, नैनीताल
/देहरादून। राज्य के पांच जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने चारधाम जाने वाले यात्रियों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार बृहस्पतिवार को देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर एवं चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं देहरादून में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है। उत्तराखंड में लोक निर्माण विभाग के बुधवार को 79 मार्ग बंद हो गए। बीते मंगलवार भी 126 मार्ग बंद हो गए थे। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि दोनों दिन में कुल 205 मार्ग बंद हुए पर राहत की बात यह है कि बुधवार को 84 मार्ग खोल दिए गए हैं। बाकी 121 मार्गों में 5 राज्य मार्ग, 6 मुख्य जिला मार्ग, 4 अन्य जिला मार्ग और 106 ग्रामीण मार्ग हैं। सभी बंद रास्तों को खोलने के लिए राज्य राजमार्गों पर 5 मशीनें, मुख्य जिला मार्गों पर 6 मशीनें और अन्य जिला मार्गों पर 4 मशीनें व ग्रामीण मार्गों पर 87 मशीनें कार्य कर रही हैं। गुरुवार के तापमान में नजर डालें तो राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीताल में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीताल में कभी धूप व कभी वर्षा का खेल चल रहा है। इसके साथ ही देहरादून में सुबह से ही धूप छाई रहने से उमस रही। उधर जबकि पंतनगर में अधिकतम तापमान 35.1 और टिहरी में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING