Connect with us

मौसम

उत्तराखंड : आफत की बारिश ने किया चक्का जाम, 449 सड़के बंद, यात्राएं रोकी

उत्तराखंड : आफत की बारिश ने किया चक्का जाम, 449 सड़के बंद, यात्राएं रोकी
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में भारी बारिश के तांडव की वजह से उत्तराखंड की सड़कों का बुरा हाल हो गया है जगह-जगह मलबा आने से रास्ते बंद हो गए हैं। जिससे उत्तराखंड का जनजीवन ठहर सा गया है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक पहाड़ों में हुई बारिश की वजह से नदियां रौद्र रूप धारण कर सब कुछ उखाड़ते हुए चल रही है। मैदानी क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं जिसके चलते अब तक राज्य में 449 सड़कें बंद हैं। प्रलयंकारी बारिश के चलते राज्य में रेल यातायात भी बाधित हो गयी है। पिछले 24 घंटे में बारिश की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई है और एक लापता है। उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में अभी 3 दिन तक भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। गुरुवार को भी कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के कारण हाईवे बंद होने की वजह से हजारों तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। पिछले 24 घंटे में पूरे राज्य में 558 सड़क के बंद रही जिसमें से केवल 109 सड़कों को ही खोला जा सका। बंद रास्तों में 33 स्टेट हाईव, I5 मुख्य जिला मार्ग, 197 ग्रामीण मार्ग और 192 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद है जिन्हें खोलने के लिए 343 जेसीबी लगाई गई है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING