Connect with us

मौसम

उत्तराखंड : नैनीताल सहित कई स्थानों में वर्षा के साथ ओले गिरे, 29 मई को येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड : नैनीताल सहित कई स्थानों में वर्षा के साथ ओले गिरे, 29 मई को येलो अलर्ट जारी
नैनीताल/देहरादून।
उत्तराखंड राज्य में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने फिर 28-29 मई को येलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल मौसम से राहत के आसार नहीं है। शनिवार को फिर मौसम का मिजाज बिगड़ा। नैनीताल सहित कई स्थानों में वर्षा के साथ ओले गिरे। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक राज्य में 29 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा जिसको लेकर पहाड़ से मैदान तक गरज चमक के साथ बारिश व झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों के साथ-साथ पर्वतीय जिलों में तेज हवाओं के साथ साथ बिजली कड़कने और भारी बरसात के संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 27 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने के अलावा मध्यम से भारी बारिश शुरू हो गई है। वहीं मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 28 और 29 मई को पहाड़ से लेकर मैदान तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेंदार हवाओं के चलने की संभावना है। जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
नैनीताल। शनिवार को भी एक बार फिर सरोवर नगरी में मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सुबह से यहां बादल छाए हुए थे। सुबह 9:30 बजे नगर में हल्की बारिश शुरू हो गई गई l कुछ देर बारिश होने के बाद नगर में घने बादल छा गए थे। यहां रूक-रूक कर वर्षा हो रही है। इसके साथ ही ओले भी गिरे। जिस कारण ठंड में इजाफा हो गया। वर्षा के कारण सैलानियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कुछ समय से नगर में लगातार मौसम बदल रहा है। बारिश होने से अचानक नगर में ठंड भी बढ़ जा रही है जिसके बाद लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मैदानी जिलों की 15 विधानसभा सीटों पर 20 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं का अता पता ही नहीं, दल हैं असंमजस   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING