Connect with us

मौसम

उत्तराखंड : सुबह व शाम कड़ाके ठंड, मैदानी व पहाड़ी इलाकों में कोहरा छाने से मुश्किलें बढ़ी

सीएन, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में मौसम के मिजाज ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश न होने के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ समय तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। पोस्ट-मॉनसून बारिश न होने के चलते दिन और रात के तापमान में अंतर स्पष्ट दिख रहा है। सुबह और शाम ठंड बढ़ रही है, वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा छाने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण दिन के समय भी ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान कम होने के कारण रात में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 26 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश के आंकड़ों की बात करें तो देहरादून में नवंबर माह में औसतन 9.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन अभी तक वर्षा का आंकड़ा शून्य ही है। पूरे प्रदेश में औसतन 4.4 मिमी बारिश होती है, जो फिलहाल शून्य ही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के बाद ही सूखी ठंड से राहत मिलने की संभावना है। नैनीताल में दोपहर बाद कोहरा छाने से तापमान मेंं भारी गिरावट आ रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING