Connect with us

मौसम

उत्तराखंड : दो दिन भारी बारिश होने की संभावना, पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड : दो दिन भारी बारिश होने की संभावना, पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी
सीएन, नैनीताल/देहरादून।
उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बागेश्वर और चंपावत में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट और पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि दून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, यूएसनगर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। कहीं-कहीं पर भूस्खलन एवं सड़कों के बंद होने की आशंका भी है। सभी जिलों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। उधर, दून में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री कम हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को सामान्य से एक डिग्री कम 29.1 डिग्री रहा। दून के कई इलाकों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। वहीं शनिवार को नैनीताल जनपद के कई हिस्सों में वर्षा हो रही है। नैनीताल नगर में कोहरा छाने के साथ ही रूक-रूक कर वर्षा हो रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  श्रीमद् भागवत का श्रवण करने से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं व भक्ति का होता है उदय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING