Connect with us

मौसम

उत्तराखंड : होगी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी, 7 जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

उत्तराखंड : होगी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी, 7 जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद
सीएन, नैनीताल।
उत्तराखंड में मानसून की बारिश से आज भी बचकर रहें। मौसम विज्ञान केद्र ने आज भी उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। उत्तराखंड में बदरीनाथ और केदारनाथ की चोटियां जहां बर्फ से सफेद हो गई हैं वहीं भारी बारिश का दौर भी जारी है। आज भी बादल उत्तराखंड को जमकर भिगोएंगे। मौसम विभाग ने राज्य में कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट तो कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी सभी जिलों में कम या ज्यादा बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने जिन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है उनमें देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून में कहीं.कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी। कहीं-कहीं भारी गर्जना के साथ बिजली चमकेगी और वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर आएंगे। यही स्थिति रेड अलर्ट वाले बाकी 6 जिलों में भी रहेगी। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगीरू एक ओर जहां उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है, वहीं बाकी छह जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले शामिल हैं। भारी से अत्यंत भारी और भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़क और राजमार्ग बाधित होने की आशंका भी जताई है। विभाग के अनुसार भारी बारिश के कारण सामुदायिक सेवाओं बिजली और पानी की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कई जगहों पर लैंडस्लाइड से मार्ग बंद होने के कारण परिवहन सुविधा भी बाधित रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि जिन इलाकों में बिजली गिरने की आशंका है वहां विशेष सावधान रहें। बारिश के रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए कई जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी में छुट्टी कर दी गई है। जिन जिलों में स्कूल बंद रहेंगे उनमें उत्तरकाशी, नैनीताल, देहरादून, चमोली और उधमसिंह नगर जिले शामिल हैं। नैनीताल का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15  डिग्री सेल्सियस है। मसूरी का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है। रानीखेत का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री  सेल्सियस है। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री  सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ अल्मोड़ा का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING