Connect with us

मौसम

उत्तराखंड :  5 जून तक मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार, 10 जून से मानसूनी बारिश होगी शुरू

उत्तराखंड :  5 जून तक मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार, 10 जून से मानसूनी बारिश होगी शुरू
सीएन, देहरादून/नैनीताल।
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम बदला रहेगा। पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 5 जून तक मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं। पिछले दो.तीन दिनों से देहरादून में मौसम का मिजाज अचानक बदल रहा है। कभी तड़के से ही बारिश शुरू हो रही है तो कभी चटक धूप खिलने के बाद शाम के समय अचानक बादल घिर रहे हैं और तेज बौछारें पड़ रही है। नैनीताल में सोमवार को सुबह धूप निकली तो दोपहर में बादल छाये रहे। बारिश के आसार बने हुए हैं। तापमान में भी गिरावट आ रही है और कुछ देर के लिए गर्मी से भी राहत मिल रही है। देहरादून व नैनीताल में मौसम में तल्ख तेवर दिखाए हैं तो वही मई महीने में बादल अक्सर बरसते रहे जिससे गर्मी से भी राहत मिली। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार उत्तराखंड में मानसून 5 से 6 दिन पहले आ जाएगा। वहीं बारिश भी 6 फीसदी अधिक होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है। पहाड़ी जिलों में तेज दौर की बारिश होगी। हालांकि 5 जून के बाद बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं 10 जून के बाद प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा। पोस्ट मानसून आने के बाद बारिश भी जोर पकड़ेगी। इस बार बारिश का औसत 108 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तेज बारिश होगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING