Connect with us

मौसम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आज बहुत भारी बरसात की संभावना

सीएन, नईदिल्ली। उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 13 और 14 सितंबर और झारखंड में 14 व 15 सितंबर को बहुत भारी बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तरपश्चिम यूपी में भी एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आज बहुत भारी बरसात हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और बाकी जगह इस हफ्ते तक बारिश जारी रहेगी। इसमें से उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 सितंबर को भारी से बहुत भारी बरसात का अलर्ट है। इसके अलावा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में 14, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16-18 सितंबर को और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 और 18 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, पश्चिमी और मध्य भारत के राज्यों की बात करें तो पूर्वी मध्य प्रदेश में 17 सितंबर, छत्तीसगढ़ में 16 सितंबर को तेज बारिश का अलर्ट है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18 और 19 सितंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 16-19 सितंबर, छत्तीसगढ़ में 14-17 सितंबर के बीच तेज बारिश जारी रहेगी। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के लिए मौसम विभाग का कहना है कि गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा में 14 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है। मिजोरम, त्रिपुरा में गंगीय पश्चिम बंगाल में 14 सितंबर, झारखंड में 14 और 15 सितंबर और ओडिशा में 14 सितंबर को भारी बारिश होगी। इसके अलावा, बिहार और झारखंड में भी 16 सितंबर के बीच तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना में इस हफ्ते तक बारिश जारी रहने वाली है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING