Connect with us

मौसम

उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में आज बिजली गिरने व आंधी आने की चेतावनी

उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में आज बिजली गिरने व आंधी आने की चेतावनी
सीएन, नैनीताल।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आज यानी 29 मई से उत्तर पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित करने का पूर्वानुमान है। वहीं आज उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका है। वहीं 29 और 30 मई को पश्चिमी राजस्थान, जम्मू के अलग-अलग हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी ओलावृष्टि होने के आसार हैं। आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।मौसम विभाग ने बताया कि, आज पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने के आसार जताए हैं। आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
कहां पहुंचा दक्षिण पश्चिम मॉनसून?
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की दक्षिण खाड़ी, अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। 5 जून तक केरल सहित अन्य राज्यों में मानसून सक्रिय होगा। उत्तर भारत में मानसून के जून तीसरे सप्ताह तक सक्रिय होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीआईपी नगर बस नाम भर, तल्लीताल की सड़कें चलने लायक तक नही, कुछ माह पहले बनी कैनेडी पैदल मार्ग भी उधड़ने लगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING