Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में मौसम करवट बदलेगा, चमोली, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ जिलों में हल्की वर्षा की संभावना

सीएन, नैनीताल/देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। इन जिलों के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के संकेत भी दिए गए हैं। विभाग का अनुमान है कि आगामी दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि इसके बाद तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह प्रदेश के पर्वतीय इलाकों और घाटियों को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक पहाड़ों और घाटियों में कोहरे की स्थिति बन सकती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। शीतलहर के असर से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है, जबकि दिन के समय तेज धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है। दूसरी ओर मैदानी जिलों में भी मौसम में बदलाव साफ नजर आ रहा है। यहां ठंड बढ़ने लगी है और सुबह-शाम कोहरा छाने से तापमान में गिरावट आ रही है। लगातार बदलते मौसम ने लोगों की परेशानियों में इजाफा किया है। प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों पर मौसम पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। मसूरी और नैनीताल में सुबह और शाम सैलानियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। दिन में पर्यटक गुनगुनी धूप का आनंद उठा रहे हैं। फिलहाल उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में कमी के साथ बर्फबारी के संकेत मिलने लगे हैं। नैनीताल में 2 डिग्री तापमान में गिरावट आई है। ठंड के बावजूद नैनीताल में सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। शहर में गर्म कपड़ो की खरीदारी बढ़ गई है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING