Connect with us

मौसम

तबाही वाला आ रहा तूफान, उत्तराखंड सहित 23 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, गिरेंगे ओले, अलर्ट जारी

तबाही वाला आ रहा तूफान, उत्तराखंड सहित 23 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, गिरेंगे ओले, अलर्ट जारी
सीएन, नईदिल्ली/देहरादून।
देशभर में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। आईएमडी ने कहा है कि अगले 5 दिनों के लिए उत्तराखंड सहित 23 राज्यों में मौसम का रुख बदल गया है। कई राज्यों में गरज चमक के साथ आंधी और तेज बारिश आने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। कई इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चलेगी। आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक बार फिर मौसम जबरदस्त करवट लेगा। आईएमडी ने पूर्वानुमान जाहिर किया है कि उत्तराखंड सहित 23 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भीषण बारिश हो सकती है। कई इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसके कारण भारत के आधे से ज्यादा राज्यों में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवा चलेगी। देश के उत्तर.पश्चिम और पूर्वोत्तर इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सबसे ज्यादा असर दिखाई देगा। जम्मू.कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, बंगाल, बिहार, झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ आंधी आ सकती है। आईएमडी के मुताबिक उत्तरी बांग्लादेश और पूर्वोत्तर असम के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके अलावा मध्य छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके कारण पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक गरज चमक के साथ आंधी चलेगी। भयंकर बारिश का भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जाहिर किया है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम समेत कई अन्य राज्यों में आफत की बारिश हो सकती है। 40 से 50 किमी से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। असमए मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 25 से 27 अप्रैल तक जमकर बादल बरसेंगे।
नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में 25 से 26 अप्रैल को बारिश होने के आसार हैं। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। बारिश के साथ.साथ इन राज्यों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। 26 से 29 अप्रैल तक भारत के पूर्वी भागों में आंधी, बिजली, ओलावृष्टि और तेज-तूफानी हवाओं के साथ बारिश का एक नया दौर शुरू होने वाला है। कई राज्यों में भयंकर बारिश-आंधी की संभावना है। 26 से 29 पूर्वी भारत और पूर्वी उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में आंधी.बिजली और भयंकर बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 26 से 28 अप्रैल के दौरान छत्तीसगढ़ में, 26 को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 27 को बिहार-झारखंड, 27 और 28 अप्रैल को ओडिशा के कई इलाकों में बिजली, बादल और बारिश की गतिविधि तेज रहेगी। 27 अप्रैल को आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और मेघालय, झारखंड 27 और 28 तारीख को गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ, 26 से 28 अप्रैल के दौरान बिहार, छत्तीसगढ़ में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की संभावना है। 26 और 27 अप्रैल को मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING