Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

यमन में अमेरिकी हवाई हमलों में 6 लोगों की मौत, 15 घायल,  हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई

यमन में अमेरिकी हवाई हमलों में 6 लोगों की मौत, 15 घायल,  हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई
सीएन, सना।
हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक  यमन में कई अमेरिकी हवाई हमले हुए, जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक लाल सागर के बंदरगाह शहर होदेइदाह में छह लोगों की मौत हुई है और 13 घायल हुए हैं। हमला अमीन मुकबिल इलाके के एक रिहायशी इलाके पर हुआ। वहीं धमार प्रांत में दो अन्य लोग घायल हुए जहां एक खेत पर हमला हुआ था। हूती टेलीविजन और स्थानीय निवासियों के अनुसार, पश्चिमी-मध्य प्रांत अमरान और मध्य प्रांत इब्ब के दूरसंचार बुनियादी ढांचे पर जबरदस्त बमबारी हुई। हूती टेलीविजन ने कहा कि नागरिक सुरक्षा दल लक्षित सुविधाओं में आग बुझाने के लिए काम कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को तेज कर दिया। उन्होंने कुल 50 हवाई हमले किए। इन हमलों को लेकर अमेरिकी सेना ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन उसने पहले बयानों में कहा था कि वह तब तक प्रतिदिन हवाई हमले करना जारी रखेगा, जब तक कि हूती लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों और अमेरिकी युद्धपोतों पर हमला करना बंद नहीं कर देता। अमेरिका के लगातार हवाई हमलों का असर हूती समूह पर पड़ता नहीं दिख रहा है जो इस क्षेत्र में अमेरिकी और इजरायल की शिप्स पर हमले जारी रखे हुए है। हूती विद्रोहियों का दावा है कि उनके हमले अमेरिका समर्थित इजरायल पर दबाव डालने के लिए हैं, ताकि वह गाजा पट्टी पर हवाई हमले बंद करे और वहां मानवीय सहायता पहुंचाने दे। इससे पहले अमेरिका ने यमन में हूती बलों के ठिकानों के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई तेज कर दी और उत्तरी यमन में 22 हवाई हमले किए इन हमलों ने राजधानी सना के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों लाल सागर में कमरान द्वीप और तेल से समृद्ध मारिब प्रांत को निशाना बनाया। यह जानकारी हूती द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी और स्थानीय निवासियों ने दी।
हूती विद्रोही कौन हैं
यमन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखने वाले हूती विद्रोहियों ने लाल सागर से होकर इजरायल जाने वाले सभी जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। नवंबर में हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक मालवाहक जहाज को हाइजैक कर लिया था। इस जहाज़ के मालिक का संबंध इजराइल से हो सकता है। पिछले दो महीनों में हूती विद्रोहियों ने यहां रॉकेट और ड्रोन से कई व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया है। हमास के हमले के बाद सात अक्टूबर को ग़ज़ा पर इसराइल के जवाबी हमलों की शुरुआत के बाद से ही हूती विद्रोहियों ने इजराइल की ओर कई मिसाइल और ड्रोन छोड़े हैं। अमेरिका का कहना है कि लाल सागर में मौजूद उसके युद्धपोतों ने इनमें से कुछ मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराया था, जबकि कुछ लाल सागर में मिस्र की समुद्री सीमा में गिर गए। नवंबर 2023 में हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक कार्गो शिप अपने कब्जे में ले लिया था। उनका कहना था कि ये इजराइल का है। वे इसे यमन के तट पर एक जगह ले गए थे। इजराइल का कहना है कि न तो ये जहाज़ इजराइल का था और न ही इसके क्रू का कोई सदस्य इसराइली था। लेकिन अपुष्ट रिपोर्ट बताती हैं कि इस जहाज का मालिक एक इस्राइली नागरिक हो सकता है। तीन दिसंबर के बाद से हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में कई सारे व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया है। इसके लिए उन्होंने यमन के तट पर अपने नियंत्रण वाले इलाके से ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांसीसी युद्धपोतों ने हवा से मार करने वाले ऐसे कई हथियारों को मार गिराया, फिर भी बहुत से जहाज़ इनकी चपेट में आ गए।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING