Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

वाईटीडीओ नैनीताल दे रहा मुक्तिनाथ (नेपाल) जाने का सुनहरा अवसर, बुकिंग जारी

मुक्तिनाथ 108 दिव्य देशों में से एक, अनेक पौराणिक कथाएं भी प्रचलित
सीएन, नैनीताल।
पर्यटन नगरी नैनीताल की प्रसिद्ध टूर एजेंसी वाईटीडीओ 8 दिवसीय मुक्तिनाथ (मुस्तान्ग ) नेपाल यात्रा आयोजित कर रही है। 6 जून से 13 जून 2022 के मध्य यह यात्रा होगी। इसके अलावा वाईटीडीओ द्वारा 20 जुलाई से 25 जुलाई तक लेह लद्दाख की भी यात्रा आयोजित की जा रही है। टूर एजेंसी वाईटीडीओ के संचालक विजय मोहन सिंह खाती ने बताया कि मुक्तिनाथ (मुस्तान्ग ) नेपाल यात्रा के अन्य आर्कषण पोखरा, पशुपतिनाथ ( काठमांडू ) धनगड़ी से पोखरा, पोखरा से जोम सोम, जोमसोम से काठमांडू, धनगड़ी। (हवाई यात्रा) होंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा में जाने के लिए यात्री 05942-235557 पर संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि वाइल्ड लाइफ के शौकीन पर्यटक कॉर्बेट पार्क के कड़े नियमो या एडवांस बुकिंग के चलते वहाँ नही जा पा रहे हो वो लोग नेपाल के कॉर्बेट यानी शुक्लाफांटा वन्य जीव पार्क पहुँच आसानी के साथ वाइल्ड लाइफ सफारी का आनंद उठा सकते है। खाती ने बताया कि यात्रा में जाने के लिए यात्री वाईटीडीओ नैनीताल लैंडलाईन 05942.235557 व मोबाईल 9412085088, 9411197085 पर तथा माहित टूर प्रालि महेन्द्रनगर नेपाल 977-9858750070 पर संपर्क कर सकते है।

मुक्तिनाथ 108 दिव्य देशों में से एक
मुक्तिनाथ 108 दिव्य देशों में से एक है। यह ‘दिव्य देश’ वैष्णवों का पवित्र मंदिर होता है। पारंपरिक रूप से विष्णु शालिग्राम शिला या शालिग्राम पत्थर के रूप में पूजे जाते हैं। इस पत्थर का निर्माण प्रागैतिहासिक काल में पाए जाने वाले कीटों के जीवाश्म से हुआ था, जो मुख्यत: टेथिस सागर में पाए जाते थे। जहां अब हिमालय पर्वत है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शालिग्राम शिला में विष्णु का निवास होता है। इस संबंध में अनेक पौराणिक कथाएं भी प्रचलित हैं। इन्हीं कथाओं में से एक के अनुसार जब भगवान शिव जालंधर नामक असुर से युद्ध नहीं जीत पा रहे थे तो भगवान विष्णु ने उनकी मदद की थी। कथाओं में कहा गया है कि जब तक असुर जालंधर की पत्नी वृंदा अपने सतीत्व को बचाए रखती तब तक जालंधर को कोई पराजीत नहीं कर सकता था। ऐसे में भगवान विष्णु ने जालंधर का रूप धारण करके वृंदा के सतीत्व को नष्ट करने में सफल हो गए। जब वृंदा को इस बात का अहसास हुआ तबतक काफी देर हो चुकी थी। इससे दुखी वृंदा ने भगवान विष्णु को कीड़े-मकोड़े बनकर जीवन व्यतीत करने का शाप दे डाला। फलस्वरूप कालांतर में शालिग्राम पत्थर का निर्माण हुआ, जो हिंदू धर्म में आराध्य हैं। पुरानी दंतकथाओं के अनुसार मुक्तिक्षेत्र वह स्थान है जहां पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहीं पर भगवान विष्णु शालिग्राम पत्थर में निवास करते हैं। मुक्तिनाथ बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थान है। इसी स्थान से होकर उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र के महान बौद्ध भिक्षु पद्मसंभव बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए तिब्बत गए थे। मुक्तिनाथ हेलिकॉप्टर के द्वारा पोखरा-मुक्तिनाथ मार्ग या जोमसोम मार्ग से भी एक दिन में जाया जा सकता है। इस मार्ग ने परंपरागत चढ़ाई के रास्ते को कुछ हद तक कम किया है। लेकिन आज भी आम लोग मुक्तिनाथ जाने के लिए चढ़ाई को ही प्राथमिकता देते हैं। चढ़ाई के समय दो अलग-अलग रास्ते मिलते हैं, जो काली गंडक नदी के पास तातोपानी नामक जगह पर जाकर आपस में मिल जाती है। रास्ते में आमतौर पर सभी जगहों पर रुकने के लिए निजी लॉज मिल जाते हैं। ये लॉज सभी तरह की मुलभूत सुविधाएं मुहैया कराते हैं। कई बार तो यात्रियों के लिए काफी बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन सबके बावजूद तीर्थयात्रियों को अपने साथ स्लिपींग बैग भी जरूर ले जाना चाहिए ताकि किसी भी तरह के अतिरिक्त परेशानियों से बचा जा सके। यात्रा के दौरान मार्ग में पिट्ठू आसानी से उपलब्ध हो जाते हें। इन पिट्ठुओं को यात्रियों के द्वारा ही भोजन दिया जाता है। चूंकि इस मार्ग का उपयोग विदेशियों के द्वारा भी किया जाता है, अत: यहां खाने की अच्छी व्यवस्था होती है। भोजन में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भोजन उपलब्ध रहते हैं। इसके अलावा सीलबंद पानी भी आसानी से मिल जाता है। लेकिन सामान्यत: नेपाली शैली का भोजन दाल-भात आसानी से मिलता है। अगर आप गाइड रखना चाहते हैं तो वह भी मिल सकता है।

Continue Reading
You may also like...

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING