Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल धारचूला से देर शाम गुंजी पहुंचा, रं संस्था ने किया स्वागत

धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल धारचूला से गुंजी के लिए रवाना हुआ। देर शाम गुंजी पहुंच गए। इससे पूर्व यात्रियों का रं संग्रहालय पहुंचने पर रं समुदाय की महिलाओं और बच्चों ने अपने पारंपरिक वेशभूषा में तिलक लगाकर स्वागत किया। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल ने रं संग्रहालय को दस हजार रुपये की सहयोग राशि दी। इससे पूर्व रं कल्याण संस्था धारचूला इकाई के अध्यक्ष दीपक सिंह रोकली ने पहले दल के एलओ और आईटीबीपी के आईजी संजय गुंज्याल का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान रं संग्रहालय के पूर्व प्रबंधक कृष्णा गर्ब्याल ने रं संस्कृति के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मानसरोवर यात्रियों ने संग्रहालय का भ्रमण कर रं समाज से जुड़ी पुरानी सामग्रियों को देखा। यात्रियों ने रं समाज के संस्कृति और भाषा संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान पूर्व आईजी बिमला गुंज्याल, रं संग्रहालय प्रबंधक दिनेश चलाल, पूर्व प्रधान जस्मा गुंज्याल, सुरेश गुंज्याल, महेंद्र ह्यांकी, बिंदु रोंकली सहित यात्री और ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  40 दिन अमेरिका-इजरायल व ईरान युद्ध के बाद बुधवार सुबह शांति का संदेश लेकर आई, 14 दिन नही होगा युद्ध
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING