Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

ग्लोबल वार्मिंग : समुंदर से निकलेंगे खतरनाक जीव-जंतु, करेंगे इंसानों का शिकार

क्या समुद्री जानवर या जीव-जंतु समुद्र से निकलकर इंसानी बस्ती पर कब्जा कर लेंगे
सीएन, नई दिल्ली।
समुद्र के बारे में पढ़ना और जानना हमेशा से रोचक रहा है। गाहे-बगाहे सवाल यह भी उठता रहता है कि क्या समुद्र पृथ्वी पर विनाश ला सकता है। क्या समुद्री जानवर या जीव-जंतु समुद्र से निकलकर इंसानी बस्ती पर कब्जा कर लेंगे। इन तमाम सवालों का जवाब शोधकर्ता खोजने की कोशिश में लगे रहते हैं। शोधकर्ताओं की एक टीम ने उत्तरी डकोटा और कनाडा के बीच मौजूद 5.18 लाख वर्ग किलोमीटर के बेकेन फॉर्मेशन नाम के इलाके की जांच की। इस जगह पर उन्हें एक ब्लैक शेल मिला। दरअसल बेकेन फॉर्मेशन अमेरिका का सबसे बड़ा नेचुरल गैस और तेल का खजाना है। लेकिन शोधकर्ताओं के ब्लैक शेल पर किए गए शोध में डरावना खुलासा हुआ है। लाइव साइंस की एक रिपोर्ट के अनुसार शोध में पता चला है कि समुद्र में बढ़ते जलस्तर में कई बार ऑक्सीजन के स्तर में कमी आई है। इसके साथ ही हाइड्रोजन सल्फाइड के फैलाव में वृद्धि देखी गई। शोधकर्ताओं ने बताया कि इसी वजह से डेवोनियन काल में यानी 41.9 करोड़ साल से 35.89 करोड़ साल तक सामूहिक विनाश की प्रक्रिया दुनिया के अलग-अलग कोनों में चली। बताया गया है कि हाइड्रोजन सल्फाइड तब बनता है जब काई समुद्र तल पर सड़ना शुरू करती है। इस कारण समुद्र में ऑक्सीजन के स्तर में तेजी से बदलाव होता है और इसमें तेजी से कमी आती है. इस शोध के सहलेखक और मैरीलैंड विश्वविद्यालय के एक जियोलॉजिस्ट एलन जे कॉफमैन ने बताया कि पहले कई बार हाइड्रोजन सल्फाइड के फैलने से सामूहिक विनाश हो चुका है। लेकिन अभी तक इसके प्रभावों पर शोध नहीं किया गया है।
समंदर की गहराई में मिला रहस्यमय जीव
अंतरिक्ष की दुनिया जितनी विशाल है, उतनी ही रहस्यों से भरी हुई समुद्र की गहराइयां भी हैं। समुद्र के अंदर तरह-तरह के जीव-जंतु पाए जाते हं। ऐसे ही जीवों में से एक अनोखा जीव इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो अपने अजीब एपियरेंस की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में गहरे समुद्र में एक नया और अनोखा जीव देखने को मिला है, जिसे देखकर लोगों को हैरानी हो रही है। ये अजीबोगरीब जीव देखने में पूरी तरह से ट्रांसपैरेंट है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जीव के शरीर के आर-पार की सरंचना दिखाई दे रही है। शायद समंदर के पानी में इसे देखकर कोई जल्दी पहचान भी नहीं पाए क्योंकि इसका कोई भी रंग नहीं है और ये दिखता भी अलग है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जीव के शरीर का कोई भी रंग नहीं है और उसके शरीर के आर-पार देखा जा सकता है। आपने इससे पहले शायद कोई ऐसा जीव देखा होगा, जो इस तरह से क्रिस्टल क्लियर शरीर वाला हो. माना जा रहा है कि, ये एक झींगा मछली की प्रजाति हो सकती है, जो कि पूरी तरह से पारदर्शी है। वीडियो में दिखाई दे रहे इस जीव के शरीर में इसके नारंगी रंग के अंडों के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। बताया जा रहा है कि, इस वीडियो को पहली बार 2017 में समुद्र के रिसर्चर अलेजांद्रो डेमियन सेरानो ने रिकॉर्ड किया था।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING