Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

कीव में जगह जगह तबाही के निशान, बिखरे पड़े शव

कीव के साथ जाइतोमिर, खारकीव, निप्रो और पोल्टावा भी निशाने पर
सीएन, कीव।
रूस यूक्रेन जंग का आज 36 वां दिन है. कीव में जबरदस्त धमाके हो रहे हैं. रूस ने हमले कम करने का अपना वादा तोड़ दिया. कीव में रूस ने एक पुल को नेस्तनाबूद कर दिया, जिसकी वजह से आवाजाही रूक गई. कीव में जगह जगह तबाही के निशान दिख रहे हैं, कई जगह पर शव पड़े दिखे. कीव के साथ जाइतोमिर, खारकीव पर भी हमले हो रहे हैं. निप्रो और पोल्टावा भी निशाने पर हैं. तमाम शहरों पर रूस के मिसाइल हमले जारी हैं. यूक्रेन में भारी तबाही हुई है. डोनेस्त्क में रूस की जवाबी कार्रवाई हो रही है, टैंकों से हमले की तैयारी की जा रही है. डोनेत्स्क में यूक्रेन ने एक रूसी टैंक को तबाह कर दिया. डोनेत्स्क में आजतक की टीम मौजूद है.
हथियारों के बाज़ार में सबसे बड़ा खिलाड़ी कौन
रूस और यूक्रेन के बीच जंग की असली वजह है ‘डर’. रूस को ‘डर’ है कि यूक्रेन नेटो का सदस्य बनता है तो उसकी सुरक्षा को ख़तरा होगा. वहीं, यूक्रेन को रूस का ‘डर’ है. इसी ‘डर’ की वजह से वो नेटो की सदस्यता चाह रहा था और उसका डर, आख़िरकार हक़ीक़त में बदल ही गया. रूस यूक्रेन की जंग के बीच एक और ‘डर’ की चर्चा हो रही है – वो है तीसरे विश्व युद्ध की संभावना का ‘डर’. हालांकि इस डर का फिलहाल कोई ठोस आधार नहीं है, लेकिन अलग-अलग देशों ने इस ‘डर’ के मद्देनज़र रक्षा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का फ़ैसला भी ले लिया है. ताज़ा उदाहरण जर्मनी और चीन का है. किसी भी बड़ी जंग के डर को दूर करने का दुनिया के मुल्कों के पास एक ही तरीका है -वो है हथियार. जिस देश के पास हथियारों का जितना बड़ा ज़खीरा है, दुश्मन से लड़ाई में वो देश ख़ुद को उतना ही सशक्त मानता है. इसलिए दुनिया के ‘डर के इस बाज़ार’ यानी ‘हथियारों के बाज़ार’ को समझना ज़रूरी है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  40 दिन अमेरिका-इजरायल व ईरान युद्ध के बाद बुधवार सुबह शांति का संदेश लेकर आई, 14 दिन नही होगा युद्ध
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING