अंतरराष्ट्रीय
अंतरिक्ष में झंडा गाड़ने फिर चला भारत का लाल, शुभांशु शुक्ला ने स्पेस के लिए भरी उड़ान
अंतरिक्ष में झंडा गाड़ने फिर चला भारत का लाल, शुभांशु शुक्ला ने स्पेस के लिए भरी उड़ान
सीएन, नईदिल्ली। कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गए हैं। वे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय होंगे। भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा में ऐतिहासिक छलांग लगा दी है। भारत के शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के मिशन को लेकर एक्सिओम-4 का फाल्कन 9 रॉकेट निकल चुका है। फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रॉकेट की लॉन्चिंग पूरी तरह सफल रही है। इसी रॉकेट के नोज सबसे ऊपरी भाग पर अंतरिक्ष यान ड्रैगन मौजूद है जिसमें ये चारों अंतरिक्ष यात्री बैठे हुए हैं। अब ये स्पेस मिशन अपने लगभग 28 घंटे की यात्रा पर निकल चुका है जिसके बाद यह गुरुवार, 26 जून को शाम के 4.30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर डॉक करेगा। भारत के लिए यह ऐतिहासिक मौका होगा क्योंकि ऐसा पहली बार होगा जब कोई भारतीय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचेगा। इसके अलावा राकेश शर्मा के बाद शुभांशु ऐसे दूसरे भारतीय भी होंगे जो अंतरिक्ष में पहुंचेंगे। मिशन पर भारत की स्पेस एजेंसी इसरो का प्रतिनिधित्व शुभांशु शुक्ला कर रहे हैंए जो मिशन के पायलट हैं। उनके साथ नासा की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन हैं जो मिशन कमांडर हैं। वह अमेरिका की सबसे अनुभवी अंतरिक्ष यात्री हैं। पोलैंड से ईएसए अंतरिक्ष यात्री स्लावोज उज़्नान्स्की.विस्नीव्स्की और हंगरी से टिबोर कापू इस मिशन पर स्पेशलिस्ट के रूप में शामिल हुए हैं। भारत, हंगरी और पोलैंड के लिए ये मिशन लंबे समय के बाद मानव अंतरिक्ष यान की वापसी का प्रतीक है। शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर विशेष खाद्य और पोषण संबंधी प्रयोग करेंगे जो भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों और अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद अहम होंगे। गौर करने वाली बात यह है कि 1984 के बाद पहली बार कोई भारतीय व्यावसायिक अंतरिक्ष मिशन के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का हिस्सा बनने जा रहा है। नासा के मुताबिक इस मिशन का नेतृत्व पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री और एक्सिओम स्पेस में मानव अंतरिक्ष उड़ान निदेशक पेगी व्हिटसन करेंगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इस मिशन में पायलट की भूमिका निभाएंगे। दो मिशन विशेषज्ञों में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रोजेक्ट अंतरिक्ष यात्री स्लाविश उज्नान्सकी और हंगरी के टिबोर कापु शामिल हैं। एक्सिओम मिशन 4 को 19 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च किया जाना था जिसे स्थगित कर 22 जून कर दिया गया था। हालांकि, 22 जून को भी यह मिशन स्थगित कर दिया गया है। मिशन को 5वीं बार टाल दिया गया है और अब नई तारीख का ऐलान किया गया है।
