Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

पहलगाम अटैक के लिए भारत की ही घरेलू ताकतें जिम्मेदार, पाक का कोई संबंध नहीं: पाकिस्तान

पहलगाम अटैक के लिए भारत की ही घरेलू ताकतें जिम्मेदार, पाक का कोई संबंध नहीं: पाकिस्तान
सीएन, नईदिल्ली।
पहलगाम हमले पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि इस हमले से पाकिस्तान का कोई संबंध नहीं है। उनका कहना है. ये हमले स्थानीय स्तर पर हो रहे हैं। लोग अपने अधिकार मांग रहे हैं। हिंदुत्ववादी ताकतें लोगों का शोषण कर रही हैं। ये उसके खिलाफ क्रांति है। ख्वाजा आसिफ़ पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी के सीनियर नेता और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी सहयोगी हैं। उन्होंने हमले के लिए घरेलू ताकतों को जिम्मेदार ठहराया है। ख्वाजा ने दावा किया, पाकिस्तान का इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह सब उनके घर में ही हो रहा है। अलग-अलग राज्यों में भारत के ख़िलाफ़ क्रांतियां हो रही हैं। एक नहीं, दो नहीं, बल्कि दर्जनों। नागालैंड से लेकर कश्मीर तक, दक्षिण में, छत्तीसगढ़ में, मणिपुर में इन सभी जगहों पर भारत सरकार के खिलाफ आंदोलन हो रहे हैं। अभी तक भारत की तरफ से इस हमले के लिए पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराने वाली कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। लेकिन ख्वाजा आसिफ़ ने पाकिस्तानी मीडिया संस्थान लाइव 92 न्यूज चैनल से बात करते हुए इस घटना से पाकिस्तान को दूर रखने की कोशिश की। आसिफ की टिप्पणियों पर भारतीय अधिकारियों की ओर से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। हालांकि ख्वाजा आसिफ़ ने ये भी कहा, हम किसी भी परिस्थिति में आतंकवाद का समर्थन नहीं करते हैं। किसी भी स्थानीय संघर्ष में निर्दोष लोगों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। आसिफ ने दावा किया कि पाकिस्तान ने कई बार पाकिस्तान के भीतर अशांति को बढ़ाने में भारत की मिलीभगत के सबूत उपलब्ध कराए हैं। पहलगाम आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में सभी पुरुष बताए गए हैं। बताया गया कि 22 अप्रैल की दोपहर को 5-6 नकाबपोश आतंकी पहलगाम के बैसरन इलाके में घुसे। फिर वहां मौजूद पर्यटकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक टीम श्रीनगर पहुंच गई है। जबकि दूसरी टीम जल्द ही श्रीनगर पहुंचेगी। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING