Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

धरती की ओर बढ़ रहा खतरा, हो सकती है भीषण टक्कर, नासा ने जताया अनुमान

धरती की ओर बढ़ रहा खतरा, हो सकती है भीषण टक्कर, नासा ने जताया अनुमान
सीएन, नईदिल्ली।
इस बड़े से ब्रह्माण्ड में हमारे सौरमंडल के अलावा हजारों सौरमंडल हैं। इन हजारों सौरमंडल में लाखों ग्रह हैं। हालांकि इनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। इसके साथ ही हमारे ही सौरमंडल में लाखों एस्टेरॉयड हवा में मंडरा रहे हैं। इन्हीं में से एक एस्टेरॉयड धरती के लिए खतरा बन रहा है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने बताया है कि एक विशाल एस्टेरॉयड धरती से टकरा सकता है, जिससे पृथ्वी को बड़ा नुकसान हो सकता है। एजेंसी ने बताया है कि यह एस्टेरॉयड 4 करोड़ साल से भी ज्यादा पुराना है। इसके साथ ही इससे हमारे गृह पर जीवन से जुड़ा हुआ एक ख़ास कनेक्शन भी है। नासा के अनुसार इस एस्टेरॉयड की असली पहचान 1999 आरक्यू 36 है। इसकी खोज साल 1999 में की गई थी। जिसके बाद इस एस्टेरॉयड को बेनू नाम दिया गया, जो कि नार्थ कैरोलाइना के एक 9 साल के बच्चे ने दिया था। अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि यह एस्टेरॉयड 24 सितंबर 2182 को धरती से टकरा सकता है। इस एस्टेरॉयड के टकराने की वजह से धरती पर बड़ा विनाश हो सकता है। एजेंसी ने बताया है कि बेनू हर 6 साल में धरती के पास से गुजरता है। यह साल 1999, 2005 और 2011 में धरती के बेहद ही करीब से गुजर चुका है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि बेनू के धरती से टकराने की संभावनाएं केवल 0ण्037 प्रतिशत ही हैं लेकिन इसके बाद भी यह खतरा बहुत ही बड़ा है। उन्होंने बताया कि अगर बेनू धरती से टकराता है तो यह 1200 मेगाटन की एनर्जी छोड़ सकता है। यह एनर्जी अब तक के किसी भी परमाणु हथियार से 24 गुना ज्यादा घातक होगा। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि इसका आकर न्यूयॉर्क के एम्पयार स्टेट बिल्डिंग से भी बड़ा है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि बेनू में कुछ ऐसे आर्गोनिक मालेक्युलास के होने की भी संभावना है, जिससे धरती पर जीवन की शुरुआत हुई थी। स्रोत-नासा

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING