Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

आज 20 जुलाई को है विश्व शतरंज दिवस व चंद्रमा दिवस : शतरंज खेल सदियों से मानव सभ्यता का अभिन्न अंग

आज 20 जुलाई को है विश्व शतरंज दिवस व चंद्रमा दिवस : शतरंज खेल सदियों से मानव सभ्यता का अभिन्न अंग
सीएन, नैनीताल।
हर साल 20 जुलाई को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाये जाते हैं जिनमें शामिल है विश्व शतरंज दिवस और चंद्रमा दिवस। हर साल 20 जुलाई को दुनियाभर में विश्व शतरंज दिवस मनाया जाता है। मनोरंजन और शिक्षा का संगम शतरंज खेल सदियों से मानव सभ्यता का अभिन्न अंग रहा है। विश्व शतरंज दिवस हर साल शतरंज के खेल के बारे में लोगों को शिक्षित करने, युवा पीढ़ी को शतरंज खेलने के लिए प्रोत्साहित करने और शतरंज के महान खिलाड़ियों और उनके योगदान को याद करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस, न केवल शतरंज प्रेमियों के लिए बल्कि दुनिया भर के समुदायों के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह दिन बच्चों और वयस्कों में शतरंज के शैक्षिक लाभ संज्ञानात्मक क्षमता तार्किक तर्क और रणनीतिक सोच को बढ़ाने पर प्रकाश डालता है। 12 दिसंबर 2019 को संयुक्त राष्ट्र महासभा यूएनजीए ने विश्व शतरंज दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। 20 जुलाई का दिन ही शतरंज दिवस के रूप में इसलिए चुना गया क्योंकि 1924 में इसी दिन पेरिस में इंटरनेशनल चेस फेडरेशन की स्थापना हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस
अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस हर साल 20 जुलाई को मनाया जाता है। 20 जुलाई 1969 का दिन मानव इतिहास में एक अविस्मरणीय क्षण के रूप में दर्ज है क्योंकि इस दिन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन ने चंद्रमा की सतह पर पहली बार कदम रखा था। यह मानव जाति के लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि थी। चंद्रमा दिवस इसी ऐतिहासिक घटना का स्मरण कराता है और वैज्ञानिकों को यह आशा भी देता है कि मनुष्य अंतरिक्ष में जा सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 9 दिसंबर 2021 को एक ऐतिहासिक फैसला लिया जिसमें हर साल 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई। यह पहल शांतिपूर्ण अंतरिक्ष उपयोग समिति द्वारा प्रस्तावित की गई थी जिसे महासभा ने स्वीकार कर लिया था। और तब से हर साल इस तारीख पर अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस मनाया जाता है।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING