Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन : रूस के कब्जे वाले इलाके में चलेगा रूबल, लगे रूसी झंडे और बंटे नए पासपोर्ट

यूक्रेन : रूस के कब्जे वाले इलाके में चलेगा रूबल, लगे रूसी झंडे और बंटे नए पासपोर्ट
सीएन, कीव।
रूस के कब्जे वाले दक्षिणी यूक्रेन क्षेत्र में रूस दिवस मनाया गया। क्रेमलिन द्वारा तैनात किए गए अधिकारियों ने एक शहर के उन निवासियों को रूसी पासपोर्ट जारी करना शुरू कर दिया, जिन्होंने उसके लिए अनुरोध किया था। रूस देश के कब्जे वाले हिस्सों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। वहीं इन इलाकों में रूसी मुद्रा रूबल को आधिकारिक मुद्रा के रूप में शुरू कर दिया गया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ के अनुसार, खेरसॉन शहर के एक बड़े चौक पर रूसी बैंड ने रूस दिवस मनाने के लिए प्रस्तुति दी। सोवियत संघ के विघटन के बाद एक संप्रभु देश के रूप में रूस के उदय को चिह्नित करने के लिए ‘रूस दिवस’ मनाया जाता है। जापोरिज्जिया में तैनात रूस के अधिकारियों ने मेलिटोपोल शहर में एक रूसी झंडा फहराया। यूक्रेन के अन्य कब्जे वाले हिस्सों में भी रूस दिवस मनाया गया, जिसमें मारियुपोल का तबाह दक्षिणी बंदरगाह भी शामिल है। वहां बाहरी क्षेत्रों में रंगो से रूस के झंडे बनाए गए हैं और शहर की ओर जाने वाले राजमार्ग पर भी रूसी ध्वज लगाये गये। इसके अलावा, मेलिटोपोल में रूसी प्रशासन ने रूसी नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले लोगों को रूसी पासपोर्ट जारी करना शुरू कर दिया है। आरआईए नोवोस्ती ने एक रूस समर्थित अधिकारी का वीडियो साझा किया, जिसमें वह नए रूसी नागरिकों को बधाई देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से कहा, ‘‘रूस कहीं नहीं जाएगा. हम यहां बेहतरी के लिए हैं।’’ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस साल की शुरुआत में खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों के निवासियों को रूसी नागरिकता देने का काम तेज करने की बात कही थी। स्थानीय निवासियों के बीच विद्रोह के संकेतों और विरोध के बावजूद, खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों में क्रेमलिन के प्रशासकों ने क्षेत्रों को रूस में शामिल करने की योजना बनाई है। इस बीच, रूस द्वारा तैनात किए गए अधिकारियों ने बताया कि मेलिटोपोल में शहर के पुलिस मुख्यालय के पास कूड़ेदान में एक विस्फोट हुआ, जिसमें दो स्थानीय लोग घायल हो गए। रूस के नियंत्रण वाले बर्दियांस्क शहर में एक विद्युत सबस्टेशन में भी एक विस्फोट हुआ। क्रेमलिन समर्थित प्रशासन ने इसे एक आतंकवादी हमला बताया और अधिकारियों ने कहा कि शहर के कुछ हिस्सों में बिजली बंद कर दी गई है।

Continue Reading
You may also like...

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING