Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने युद्ध में रूस के खिलाफ भारत को खड़ा करने की कोशिश की

भारत जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस से तेल का आयात कर रहा : जयशंकर
सीएन, नईदिल्ली।
भारत की अमेरिका को दो टूक-कहा-‘हम रूस से जितना तेल एक महीने में खरीदते हैं, यूरोप उससे ज्यादा हर दिन इंपोर्ट करता है’ अमेरिका ने सोमवार को भारत से कहा कि रूसी तेल खरीदना उसके हित में नहीं है। अमेरिका ने यूक्रेन में जारी युद्ध में रूस के खिलाफ भारत को खड़ा करने की कोशिश की। हालांकि, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाशिंगटन में मौजूद अमेरिकी मीडियाकर्मियों को तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को पश्चिमी यूरोप में अपने सहयोगियों को भी इसी तरह के सुझाव देने चाहिए जो भारत की तुलना में रूस पर अधिक निर्भर हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि जितना रूसी तेल हम एक महीने में खरीदते हैं उतना तो यूरोप दोपहर तक ही खरीद लेता है। 2प्लस2 वार्ता के लिए अमेरिका दौरे पर गए एस जयशंकर ने रूसी तेल खरीद पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका मीडियाकर्मियों से कहा कि भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस से तेल का आयात कर रहा है। अगर गौर से देखा जाए तो भारत जितना एक महीने में तेल आयात करता है, उतना यूरोप हर रोज रूस से आयात करता है। बता दें यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच अमेरिका सहित तमाम पश्चिमी देश अन्य देशों से रूस का तेल नहीं खरीदने के लिए कह रहे हैं। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर एस जयशंकर ने कहा कि संक्षिप्त रूप से हम इस टकराव के खिलाफ हैं। भारत बातचीत और कूटनीति का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि यूक्रेन में तत्काल हिंसा रुके। इस दिशा में लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम अपना योगदान देने के लिए हर तरह से तैयार हैं। अमेरिका की ओर से पहले भी साफ किया जा चुका है कि रूस से तेल का आयात प्रतिबंधित नहीं है। पिछले हफ्ते, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने एक मीडिया ब्रीफिंग में यह भी स्पष्ट किया था कि रूस से भारत का ऊर्जा आयात कुल आयात का लगभग 1-2 फीसदी है। वाशिंगटन ने कहा है कि मॉस्को पर दबाव बनाने के लिए यह आयात पर प्रतिबंध लगाने का देश का व्यक्तिगत निर्णय है। रूस ने अब तक मार्च में भारत को हर दिन 360,000 बैरल तेल का निर्यात किया है, जो 2021 के औसत से लगभग चार गुना अधिक है।

Continue Reading
You may also like...

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING