अंतरराष्ट्रीय
मिडिल ईस्ट में लगी युद्ध की आग, रूस का पाक को बिना रुकावट व डिस्काउंट वाले दामों पर तेल देने का ऑफर
सीएन, दिल्ली। मिडिल ईस्ट यानी खाड़ी देशों में लगी आग अब पूरी दुनिया की जेब जला रही है। ईरान और इजराइल अमेरिका के टकराव के बीच होमच यानी मध्य जलडमरू की घेराबंदी ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल डीजल के दाम एक झटके में 20 प्रतिशत बढ़ गए हैं। लेकिन इस जलती आग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने एक ऐसा दांव चला है जिसने वाशिंगटन से लेकर दिल्ली तक खलबली मचा दी है। पाकिस्तान इस वक्त दाने-दाने को मोहताज है और तेल की कीमतों ने आग लगा दी है। ऐसे में रूसी राजदूत अल्बर्ट्स खरेब ने इस्लामाबाद में बड़ा धमाका किया। रूस ने पाकिस्तान को बिना रुकावट और डिस्काउंट वाले दामों पर तेल देने का ऑफर दिया है। रूस ने साफ कहा है कि अगर शबाज सरकार आधिकारिक तौर पर गुहार लगाती है तो मॉस्को पाकिस्तान की खाली टंकियां भरने को तैयार है। एक तरफ पाकिस्तान को डिस्काउंट का लालच दिया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भारत के लिए रूस का रुख बदल गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के लिए अब डिस्काउंट का दौर खत्म हो चुका है। रूसी उर्लस क्रूड अब $ प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। जहां पहले भारत को $3 की छूट मिलती थी, वहीं अब उसे ब्रांड क्रूड के मुकाबले 4 से $5 ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। मिडिल ईस्ट की यह जंग पुतिन के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है। तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से रूस हर दिन 150 मिलियन डालर यानी करीब 1250 करोड़ की एक्स्ट्रा कमाई कर रहा है। पुतिन इस एक्स्ट्रा कमाई का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को और भी घातक बनाने के लिए कर रहे हैं। रूस का पाकिस्तान को यह ऑफर सीधे तौर पर अमेरिका व भारत को एक बड़ा झटका है। रूस ने भारत को भी झटका दिया है। अमेरिका के दबाव में आकर भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद किया तो रूस ने भारत के लिए अब डिस्काउंट खत्म कर दिया। भारत की विदेश नीति पूरी तरह फेल साबित हुई है। इजरायल से दोस्ती पर युद्ध में उलझा ईरान भी भारतीय नेतृत्व से नाराज है।




































