Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

कहां छिपा है पाकिस्तान के परमाणु बमों का भंडार, कई मिसाइल अड्डे भारत के लिए खतरा

कहां छिपा है पाकिस्तान के परमाणु बमों का भंडार, कई मिसाइल अड्डे भारत के लिए खतरा
सीएन, नईदिल्ली।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने जब से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाया है, तब से पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ गई है। पाकिस्तान लगातार परमाणु बम का डर दिखाते हुए भारत को गीदड़भभकी देता आ रहा है। वर्ष 2023 में पाकिस्तान के पास 170 न्यूक्लियर वेपन थे। फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट ने साल 2023 में एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान हर साल 14-27 परमाणु हथियार बनाने की क्षमता रखता है। अगर भारत की बात करें तो इसके पास 180 से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो ने सन 1965 में एक बड़ी बात कही थी। उन्होने कहा था कि यदि भारत परमाणु बम बनाता है, तो हम भूखे रहकर या घास और पत्ते खाकर भी अपना बम जरूर बनाएंगे। इनके इस आक्रामक बयान देने के तीन दशक बाद चोरी और जासूसी की मदद से पाकिस्तान परमाणु लैस राष्ट्र बना। आज 2025 में पाकिस्तान एक डि-फैक्टो परमाणु शक्ति है। विशेषज्ञों के मुताबिक, परमाणु शक्ति लैस राष्ट्र बनने के लिए पाकिस्तान ने मांगों, चुराओं और सभी से उधार लेने की नीति को अपनाया था। आज यह देश न्यूक्लियर नॉन-प्रोलिफरेशन समझौते के दायरे से बाहर अपना परमाणु कार्यक्रम चला रहा है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद के पश्चिम में काला चिट्ठा धार पर्वतमाला में मोबाइल लॉन्चर और मिसाइलें बनती और टेस्ट होती हैं। इसके अलावा फतेह जंग इलाके में भी लॉन्चर असेंबली की गतिविधियां बढ़ी हैं। यहां से नास्र, शाहीन-। और बाबर जैसी मिसाइलों के ट्रांसपोर्टर एरेक्टर लॉन्चर देखे जाने की खबरें आई हैं। पाकिस्तान में एक्रो गैरिसन, गुरजावालां गैरिसन, कुजदार गैरिसन, पानो अकील गैरिसन और सरगोधा गैरिसन ऐसे सैन्य अड्डे हैं जहां से परमाणु हमले के लिए मिसाइल को लॉन्च किया जा सकता है। माना जाता है कि कराची के पास स्थित मसरूर एयर बेस में पाकिस्तान ने अपने परमाणु हथियारों का जखीरा रखा है। पाकिस्तान ने अपने परमाणु हथियारों का विकास भारत को ध्यान में रखकर किया है। भारत से जंग में पूर्वी पाकिस्तान खोने के बाद पाकिस्तान ने अपना परमाणु कार्यक्रम शुरू किया था। युद्ध सामग्री उत्पादन में पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों का भी नाम सामने आया है। यह इस्लामाबाद के पास वाह क्षेत्र में स्थित हैं। यहां एक विशेष सुविधा है जिसमें छह भूमिगत बंकर हैं, जो संभवतः परमाणु हथियारों से जुड़ी हो सकती हैं। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के पास एफ.16 विमान हैं जो कि सरगोधा एयर बेस और शाहबाज एयर बेस जेकोबाबाद पर तैनात हैं। इनकी मदद से परमाणु बम बेस से 10 किलोमीटर दूर में सुरक्षित रखा जाता है। 

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING