Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

आज 16 अक्टूबर 2023 को दुनिया भर में मनाया जायेगा विश्व खाद्य दिवस

आज 16 अक्टूबर 2023 को दुनिया भर में मनाया जायेगा विश्व खाद्य दिवस
सीएन, नैनीताल।
विश्व खाद्य दिवस हर साल 16 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। साल 1945 में 16 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना की गई थी। एफएओ की स्थापना की वर्षगांठ के दिन हर साल दुनियाभर में लोग विश्व खाद्य दिवस मनाते हैं। वर्ल्ड फूड डे मनाने का अहम मकसद वैश्विक भूख से निपटने और दुनिया भर में भूख को मिटाने का प्रयास करना है। इस दिन भूखमरी से पीड़ित लोगों को और उनकी मदद के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाता है। 2023 में विश्व खाद्य दिवस सोमवार 16 अक्टूबर 2023 को पड़ रहा है। वर्ल्ड फूड डे संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों द्वारा मनाया जाता हैए जिसमें भारत भी शामिल है। इस दिन को खाद्य सुरक्षा से संबंधित कई अन्य संगठन जैसे कि विश्व खाद्य कार्यक्रम, कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष भी मनाते हैं। जानिए विश्व खाद्य दिवस का इतिहास विश्व खाद्य दिवस पहली बार नवंबर 1979 में मनाया गया था। विश्व खाद्य दिवस मनाने का सुझाव हंगरी के पूर्व कृषि और खाद्य मंत्री डॉ पाल रोमानी ने दिया था। उसी वक्त से यह दिन दुनिया भर के 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है। हालांकि कई रिपोर्ट में दावा किया गया जाता है कि संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के 20 वें महासम्मेलन में इस दिन के बारे में प्रस्ताव रखा गया था और इस दिन को 1981 मनाना शुरू किया गया था। क्यों पड़ी विश्व खाद्य दिवस मनाने की जरूरत विश्व खाद्य दिवस खासकर उन लोगों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है, जो एक दिन में एक वक्त का खाना खाने के लिए भी संघर्ष करते हैं। हम इन दिनों जिन समस्याओं से जूझ रहे हैंए उसमें सबसे बड़ा मुद्दा भूखमरी और कुपोषण का ही है। हेल्दी डाइट का मुद्दा अमीर और गरीब दोनों को प्रभावित करता है जिससे मोटापाए डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याएं होती हैं। दूसरी ओर भूख का मुद्दा है जिसके कारण बच्चों में कुपोषण मृत्यु और असामान्य देखी जाता है। जानिए वर्ल्ड फूड डे जुड़े ये फैक्ट्स रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 821 मिलियन लोग लंबे समय से कुपोषित हैं। कोरोना महामारी के बाद ये आंकड़ा और बढ़ गया है। लगभग 99 फीसदी कुपोषित लोग विकासशील देशों में रहते हैं। .दुनिया भर में भूखे लोगों में लगभग 60 प्रतिशत महिलाएं और बच्चे हैं। .लगभग पांच में से एक बच्चे को जन्म के साथ ही पोषित आहार नहीं मिल पाता है। हर साल लगभग 20 मिलियन शिशु जन्म के समय कम वजन के साथ पैदा होते हैं उनमें से 96.5 प्रतिशत विकासशील देशों में होते हैं।  5 साल से कम उम्र के बच्चों में होने वाली कुल मौतों में से लगभग 50 फीसदी मौत कुपोषण के कारण होती है। भारत में भूखमरी के आंकड़े 2019 ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 117 देशों में से 102 वें स्थान पर था। लिस्ट में भारत के ठीक नीचे नाइजर और उसके ऊपर यानी 116 नंबर पर सिएरा लियोन है। दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश भारत दुनिया के एक चौथाई कुपोषित लोगों का घर है। लगभग 21.25 प्रतिशत आबादी अभी भी 1.90 डॉलर लगभग 156 रुपये प्रतिदिन से कम पर जीवन गुजारने को मजबूर है। भारत अभी भी उच्च स्तर की गरीबी से जूझ रहा है आर्थिक रूप से मजबूत होने के बावजूद, भारत अभी भी उच्च स्तर की गरीबीए खाद्य असुरक्षा और कुपोषण से जूझ रहा है। पिछले दो दशकों में अमीर और गरीब के बीच आय का अंतर बढ़ा है। कोरोना महामारी के बाद स्थितियां और खराब हुई हैं। स्थिति से निपटने के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम भारत सरकार के साथ मिलकर कई कदम उठा रहा है। भारत सरकार भी खाद्य सुरक्षा से संबंधित कई योजनाएं चला रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर की शुरुआत, लोकभवन नैनीताल में राज्यपाल को ईआरओ उपलब्ध कराए गणना फॉर्म
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING