Connect with us

दुर्घटना

एक चिता पर 17 लाशें, सुहागिनों की लाल जोड़े में विदाई, रोते-बिलखते बच्चे

एक चिता पर 17 लाशें, सुहागिनों की लाल जोड़े में विदाई, रोते-बिलखते बच्चे
सीएन, कवर्धा।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए पिकअप हादसे में मारे गए 19 लोगों का आज अंतिम संस्कार किया गया। सेमहारा गांव में आज सुबह एक चिता पर 17 लाशें जलीं। वहीं 2 महिलाओं का अंतिम संस्कार उनके ससुराल में किया गया। हादसे में मारी गई महिलाओं को लाल जोड़े में सुहागिन बनाकर आखिरी विदाई दी गई तो मंजर देखकर कोहराम मच गया। वहीं अंतिम संस्कार के समय मृतकों के बच्चों की चीख पुकारों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों की आंखें भी नम कर दीं। कई बच्चों से मां का साया छिन गया। ड्राइवर की गलती के कारण एक झटके में 19 परिवारों की खुशियां छीन गईं। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा आज अंतिम संस्कार के मौके पर मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शोक जताने गांव में पहुंचे थे। बता दें कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 5.5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। घायलों के लिए 50 हजार मुआवजे का ऐलान हुआ है। हादसे के बारे में जानकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया। सीएम विष्णु देव साय ने ट्वीट करके शोक जताया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल शोक जताने गांव पहुंचे। वहीं उप.मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज सुबह मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING