Connect with us

दुर्घटना

ग्राम गांजा निवासी रफीक पर किया जंगली मधुमक्खियों ने हमला, उपचार के दौरान तोड़ा दम

सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। बीते दिवस रविवार को दो गांव के समीप समीपवर्ती ग्राम गांजा निवासी रफीक (62वर्ष) पर जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए एस टी एच हलद्वानी में भर्ती कराया गया देर रात्रि उपचार के दौरान रफीक ने दम तोड़ दिया। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। रफीक पर बीते दिवस दो गांव के प्रातः दस बजे अचानक जंगली मधुमक्खियो ने हमला कर दिया । गंभीर हालात में 108 द्वारा हल्द्वानी ले जाया गया। जहां देर रात्रि इलाज के दौरान रफीक ने दम तोड़ दिया। रफीक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। नाव चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित भरापूरा परिवार छोड़ गया। ग्राम प्रधान बबीता मनराल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में संवाद कार्यक्रम सम्पन्न, जनपद प्रभारी मंत्री खजान दास ने सुनी समस्याएं, नदारद अफसरों से बेहद खफा, अब लेंगे क्लास
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING