Connect with us

मौसम

उत्तराखंड : शनिवार को नैनीताल सहित सात जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना, इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने भी एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए हरिद्वार जिले में शनिवार को सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इसके आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए यह फैसला बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों से मौसम को लेकर सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरकारों की नाकामी से महगाई बेलगाम, जनता त्रस्त, बेरोजगारों में भारी असंतोष : खष्टी बिष्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING