Connect with us

नैनीताल

उत्तराखंड के विकास के लिए सीएम धामी के पास स्पष्ट विजन और दूरदर्शी सोच, 2027 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार : हेम आर्य

सीएन, बेतालघाट/नैनीताल। विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के अंतर्गत बेतालघाट के आमबाड़ी में आज सोमवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेम आर्य ने सर्वप्रथम उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन से जुड़े सभी महान आंदोलनकारियों एवं क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण हमारे महान पूर्वजों के त्याग, संघर्ष, बलिदान और अथक परिश्रम का परिणाम है। उनके संघर्षों से उत्तराखंड राज्य मिला है। अब हम सभी का दायित्व है कि उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड का निर्माण करें और प्रदेश को देश के सर्वश्रेष्ठ एवं अग्रणी विकसित राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करें।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का ऐतिहासिक योगदान रहा है। उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल में ही उत्तराखंड को अलग राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। वहीं देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हेम आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) हो या नकल विरोधी कठोर कानून हो कानून- व्यवस्था को निरन्तर बेहतर बनाने के साथ- साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, महिलाओं एवं बच्चों की शिक्षा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को मजबूत बनाने की दिशा में निरन्तर महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य कर रही है। नैनीताल विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हर घर जल योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों तक पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास उत्तराखंड के विकास को लेकर स्पष्ट विजन और दूरदर्शी सोच है। उनका उद्देश्य प्रदेश को विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना और प्रदेशवासियों के जीवन स्तर को बेहतर करना है। वहीं सांसद अजय भट्ट भी विशेष रूप से नैनीताल विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास योजनाओं के लिए अजय भट्ट निरन्तर लोकसभा में चर्चा कर नैनीताल को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए कार्य करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं का विस्तार इसी विकास प्रतिबद्धता का प्रमाण है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का उल्लेख करते हुए हेम आर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी लगातार दो बार प्रदेश में सरकार बना चुकी है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वर्ष 2027 में भी जनता के समर्थन से भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष हरीश चन्द्र पांडे, पूर्व ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती लता, शक्ति केंद्र संयोजक आनन्द सिंह गड़िया, बीएलओ प्रदीप सिंह बोहरा, बूथ अध्यक्ष बिशन सिंह , महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती रीता तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती चम्पा जलाल, ग्राम पंचायत सदस्य दान सिंह जलाल, बीएलए-2 संतोष ज, दयाल सिंह , बूथ अध्यक्ष , संतोष दरमाल, चन्दन सिंह दरमाल, सुरेन्द्र सिंह बोहरा, इन्द्र सिंह, नाथूलाल वर्मा, राहुल आर्या, राजेन्द्र कुमार,जगदीश सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान गढ़खेत श्रीमती विमला नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित बेलवाल, भूपेन्द्र आर्या एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह वाणी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा एक बार फिर नैनीताल के प्रतिष्ठित बोट हाउस क्लब के मानद सचिव बने
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING