Connect with us

नैनीताल

राज्यमंत्री भावना मेहरा ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, मौके से अधिकारियों को दिए निर्देश

सीएन, भीमताल। उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने ओखलकांडा ब्लॉक के काला आगर एवं क्वैराला क्षेत्र का भ्रमण कर महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं क्षेत्रीय जरूरतों की जानकारी ली महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भावना मेहरा ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन पर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुवे समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए कहा भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अधूरी पड़ी सड़क को लेकर भी जानकारी दी जिसपर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली और सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव से वार्ता करने की बात कही उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है इस दौरान महिलाओं ने पेयजल समेत विभिन्न स्थानीय समस्याओं को उनके सामने रखा राज्यमंत्री को अपने बीच पाकर महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी महिलाओं ने कहा कि एक महिला होने के नाते एक महिला ही उनकी भावनाओं और परेशानियों को बेहतर ढंग से समझ सकती हैं। इस दौरान प्रदीप बिष्ट शेर सिंह राम सिंह कमल सिंह पूरन सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व मातृ शक्ति उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार निरन्तर उत्तराखण्ड के विकास के लिए समर्पित : हेम आर्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING