Connect with us

अल्मोड़ा

पद्मश्री डॉ. ललित पाण्डेय का 78 वर्ष की आयु में अल्मोड़ा बेस अस्पताल में निधन, शोक

सीएन, अल्मोड़ा। उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले पद्मश्री डॉ. ललित पाण्डेय का आज 78 वर्ष की आयु में अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में निधन हो गया। अत्यंत दुःखद संयोग है कि आज ही उनका जन्मदिन भी था। डॉ. ललित पाण्डेय उन विरले लोगों में थे जिन्होंने अपनी उच्च शिक्षा और विदेशों में उपलब्ध अवसरों को छोड़कर पहाड़ों में रहकर समाज के लिए काम करने का रास्ता चुना। आईआईटी दिल्ली, एमआईटी और पर्ड्यू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने 1984 में अल्मोड़ा लौटकर अपना जीवन उत्तराखंड के समाज और पहाड़ों के विकास के लिए समर्पित कर दिया। उत्तराखंड सेवा निधि के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण शिक्षा को विद्यालयों तक पहुंचाने, ग्रामीण पुस्तकालयों और बालवाड़ियों की स्थापना, महिला सशक्तीकरण, जल एवं स्वच्छता, वनीकरण, कृषि और ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। उनका कार्य केवल किसी संस्था तक सीमित नहीं था, बल्कि उत्तराखंड के सैकड़ों गांवों और समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बना। जमीनी स्तर पर उनके असाधारण योगदान के लिए वर्ष 2007 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वे आईआईटी दिल्ली के विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान से भी सम्मानित हुए। डॉ. ललित पाण्डेय जी का जाना उत्तराखंड के सामाजिक, शैक्षिक और पर्यावरणीय क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने काम से यह साबित किया कि पहाड़ में रहकर, पहाड़ के लोगों के बीच काम करते हुए भी समाज में व्यापक और दूरगामी परिवर्तन लाया जा सकता है।उनका जीवन और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 15 नवम्बर 2026 का राशिफल : मेष राशि के जातकों का आज काम को लेकर मन में जोश रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING