अल्मोड़ा
एसएसजे अल्मोड़ा परिसर के प्रो. संजीव छात्र कल्याण व डा. धनी आर्या बने नए कुलानुशासक
सीएन, अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण के रूप में चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव आर्या ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व इस पद पर प्रो शेखर चन्द्र जोशी दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। प्रो जोशी का कार्यकाल पूर्ण होने पर अब प्रो संजीव आर्या नए अधिष्ठाता छात्र कल्याण के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रो संजीव आर्या द्वारा पुस्तकालयाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन भी किया जा रहा है। वे 15 वर्षों से असिस्टेंट डीएसडब्ल्यू भी रहे हैं। आज उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान निर्वतमान डीएसडब्ल्यू प्रो. शेखर चन्द्र जोशी, डॉ. मनोज कुमार बिष्ट, श्री प्रकाश चन्द्र, श्री भुवन विद्यार्थी, गुलाब राम आदि उपस्थित रहे। इधर सोबन सिंह जीना परिसर के कुलानुशासक के रूप में वनस्पति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ धनी आर्या ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व इस पद पर डॉ दीपक दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। डॉ दीपक का कार्यकाल पूर्ण होने पर अब डॉ धनी आर्या, कुलानुशासक के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे।
विश्वविद्यालय की पीएचडी. कॉउंसिलिंग आयोजित हुई सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में प्री पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग हुई। 125 विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के लिए शोध निर्देशक आवंटित किए गए।
रसायन विज्ञान, इतिहास, चित्रकला,संगीत, सैन्यविज्ञान, गृहविज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, मनोविज्ञान, वनस्पतिविज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, वाणिज्य एवं प्रबंधन, कंप्यूटर विज्ञान,हिंदी, अर्थशास्त्र,जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वानिकी विषयों में काउंसिलिंग हुई। विश्वविद्यालय के शोध एवं प्रसार निदेशालय के प्रो जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि काउंसिलिंग के लिए सभी विषय संयोजकों एवं सह संयोजकों को निर्देशित किया गया था। उन्होंने बताया कि सभी विषयों में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण हुई है।
इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डीन अकादेमिक प्रो. ए. के. यादव, संकायाध्यक्ष-दृश्यकला प्रो शेखर चन्द्र जोशी, संकायाध्यक्ष, विधि प्रो. ए. के. नवीन, संकायाध्यक्ष डॉ. एच. आर. कौशल, सहायक शोध डॉ दीपक, शोध सहयोगी डॉ ललित जोशी, डॉ खगेन्द्र खोलिया, हेमा डसीला, रवि अधिकारी आदि ने सहयोग दिया।






















































