Connect with us

नैनीताल

सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार निरन्तर उत्तराखण्ड के विकास के लिए समर्पित : हेम आर्य

कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट में राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित, विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण का लिया संकल्प
सीएन, ज्योलीकोट (नैनीताल)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत 13 नवम्बर को कृषि विज्ञान केंद्र, ज्योलीकोट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने प्रदेश के विकास, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के संकल्प पर विस्तार से अपने विचार रखे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हमारे महान पूर्वजों और राज्य आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, कठिन परिश्रम और अनेकों बलिदानों का परिणाम है। उनके त्याग और संघर्ष के कारण ही हमें पृथक उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति हुई। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि हम सभी मिलकर उनके सपनों के अनुरूप एक सशक्त, समृद्ध और विकसित उत्तराखण्ड का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को उत्तराखण्ड के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा के कार्यों में योगदान देना चाहिए। हमारा प्रयास होना चाहिए कि उत्तराखण्ड देश के तेजी से विकास करने वाले अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान स्थापित करे। हेम आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने पिछले वर्षों में उत्तराखण्ड में विकास के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर प्रदेश की समृद्धि, जनकल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लें, ताकि राज्य आंदोलनकारियों का विकसित उत्तराखण्ड का सपना साकार हो सके।कार्यक्रम का संचालन भवाली मंडल महामंत्री वर्षा आर्या ने किया व अध्यक्षता भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पुष्कर सिंह जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष भवाली रजनी रावत, ओबीसी मोर्चा नीरज गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुयाल, शक्ति केंद्र संयोजक दीवान अधिकारी, ग्राम प्रधान सड़ियाताल हरगोविन्द रावत, बेलुवाखान प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष मनीष कुमार, हेमा रावत, सुभांगी रावत, ममता बर्गली, मीना बर्गली व चंद्रशेखर कार्की सहित भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING