Connect with us

शिक्षा

कुविवि के प्रो. ललित तिवारी शिक्षा शास्त्र के संकायाध्यक्ष नियुक्त

सीएन, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविधालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी को शिक्षा शास्त्र का संकायाध्यक्ष (डीन) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के आदेश कुलपति के अनुमोदन के बाद कुलसचिव ने जारी कर दिया है। प्रो. तिवारी निदेशक शोध, निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर, विशेष कार्य अधिकारी कॉर्डिनेटर इग्नू प्रोग्राम कॉर्डिनेटर इन एनएसएस, डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर, आईपीआर कॉर्डिनेटर, कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस रह चुके है। प्रो. तिवारी को उत्तराखंड रत्न, टीचर ऑफ दी ईयर, बेस्ट डायरेक्टर, दो बार राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए राज्यपाल के हाथों प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके है। डॉ. बीआर जैदी अवार्ड के साथ उन्हें उच्च शिक्षा में योगदान हेतु देव भूमि उत्कृष्टता पुरस्कार मिल चुका है। प्रो. तिवारी पिछले 16 वर्षों से प्रोफेसर है तथा 213 शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल में पब्लिश हो चुके हैं। 30 बुक चैप्टर के साथ उनकी 15 पुस्तकें तथा 4 संपादित पुस्तके, 10 उत्तराखंड के संस्कृति की मैगजीन संपादित कर चुके है। उनके निर्देशन तथा सह निर्देशन में 50 विद्यार्थी पीएचडी तथा 2 शोधार्थी एमफिल कर चुके है। प्रो. तिवारी फैलो ऑफ रॉयल सोसाइटी ऑफ बायोलॉजी लन्दन, फैलो ऑफ लिनेन सोसाइटी लंदन, फैलो ऑफ इंडियन बोटेनिकल सोसायटी है। 60 से ज्यादा इनवाइटेड लेक्चर तथा100 पॉपुलर आर्टिकल उनके प्रकाशित हो चुके है। जैव विविधता, हिमालयी पर्यावरण एवं औषधीय पौधों के शोध के क्षेत्र में वो कार्यरत रहे है तथा अब तक 50 हजार पौधे लगाएं तथा 20 बार रक्त दान कर चुके है।

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING