Connect with us

शिक्षा

नैनीताल के शिक्षक बिशन सिंह मेहता को 2025 का शैलेश मटियानी पुरस्कार मिलने पर हर्ष

सीएन, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को 2025 का शैलेश मटियानी  पुरस्कार मिलने पर खुशी व्यक्त की है तथा श्री मेहता को बधाई दी है। उन्हें यह पुरस्कार राज्यपाल लेज गुरमीत सिंह उत्तराखंड द्वारा प्रदान किया गया है। मालूम हो कि प्रधानाचार्य मेहता ने शैक्षणिक सुधार में अथक योगदान दे रहे है। 2018 में प्रधानाचार्य का पद संभालने के बाद उन्होंने विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से कक्षाओं की शुरुआत की। 2019 व 2022 एनएसएस में विशेष उपलब्धि पर राष्ट्रीय सम्मान मिला। कैरियर काउंसलिंग, सांस्कृतिक परम्पराओं का संरक्षण, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने में उनका योगदान सराहनीय है। उनको सम्मान दिये जाने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने नैनीताल की डॉ. श्वेता मझगई को भी बधाई दी है। कूटा की तरफ से अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. भावना पांडे, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ मीना पांडे सैनिक स्कूल के प्रबंधक ज्योति प्रकाश, वरिष्ठ अध्यापिका कला बिष्ट सहित तमाम शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में अक्सोड़ा वाहन मार्ग की मरम्मत, अधूरी जल जीवन मिशन योजना को पूरा करने सहित अन्य समस्याओं के साथ बुधवार को वोट नही के नारे के साथ गांव में ही धरना देंगे ग्रामीण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING