Connect with us

शिक्षा

नैनीताल के पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर चला डीएम रयाल का हंटर, बिलबिला कर मनमानी कर वसूली गई ₹39 लाख अभिभावकों को लौटाए, भविष्य के लिए की तौबा

टीसी मद में सरकार की ओर से निर्धारित शुल्क एक रुपये के स्थान पर 100 से लेकर एक हजार रुपये तक वसूला

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरु नैनीताल कभी शिक्षा के रूप में मशहूर रहा है। लेकिन जिले में कुकुरमुत्तों की तरह उग आये पब्लिक स्कूलों ने पिछले कई दशकों से इन स्कूलों को व्यवसाय का केन्द्र बना डाला। शुल्क के नाम पर मनमानी वसूली से लगातार अभिभावक शिकायतें कर रहे थे, लेकिन कोई सुनने को तैयार नही था। नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल के दरबार में जब इस लूट की कहानी पहुंची तो डीएम एक्शन में आ गये। पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर डीएम रयाल का हंटर इस तरह चला कि स्कूल संचालकों ने बिलबिला कर मनमानी कर वसूली गई ₹39 लाख अभिभावकों को लौटाने पड़े। यही नही भविष्य के लिए तौबा भी करनी पड़ी। डीएम यहां भी नही रूके उन्होंने भविष्य के लिए ऐसी व्यवस्था कर दी कि यदि कोई स्कूल मनमानी करे तो इसकी शिकायत विभाग व प्रशासन से की जा सकती है, शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जायेगा। अब नैनीताल में जिला प्रशासन की सख्ती के बाद 46 निजी स्कूलों ने अभिभावकों को 39 लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त फीस लौटाई जा रही है। नैनीताल जिले में पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन के इस हंटर ने अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। प्रशासन व शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद निजी स्कूलों ने अतिरिक्त शुल्क की वापसी प्रारंभ कर दी है। विभाग की जांच में 87 निजी विद्यालयों की ओर से नियम विरुद्ध शुल्क वसूले जाने की पुष्टि हुई थी। शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अप्रैल माह में डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर निजी विद्यालयों की ओर से वसूले जा रहे अतिरिक्त एवं अवैध शुल्क की जांच को निर्देश दिए, जिसके बाद टीमें गठित की गई थी। प्रशासन की ओर से अतिरिक्त शुल्क की वापसी अथवा आगामी माह के शुल्क में समायोजन करने के निर्देश दिए गए थे। अभियान में जिले के 46 विद्यालयों की ओर से 39 लाख, पांच हजार, चार सौ पांच की रकम अभिभावकों को वापस कर दी गई है। आठ विद्यालयों ने नियम विरुद्ध बढ़ाए गए शिक्षण शुल्क को जबकि 39 विद्यालयों द्वारा मनमाने ढंग से लिया जा रहा परीक्षा शुल्क कम कर दिया है। 15 निजी विद्यालयों की ओर से पंजीकरण शुल्क कम या शून्य, टीसी शुल्क एक रुपये किया गया है। जांच में पाया गया कि विभिन्न विद्यालयों की ओर से टीसी मद में सरकार की ओर से निर्धारित शुल्क एक रुपये के स्थान पर 100 से लेकर एक हजार रुपये तक वसूला जा रहा था। अतिरिक्त वसूल की गई राशि अभिभावकों को वापस यासमायोजित की गई है। सीईओ के अनुसार जिन विद्यालयों ने अब तक अतिरिक्त शुल्क वापस नहीं किया है, उन पर विभाग की ओर से कठोर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। नियम विरुद्ध फीस वसूलने वाले विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति भी शासन को प्रेषित की जा सकती है। स्पष्ट कहा कि अभिभावकों के शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विद्यालयों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत एवं सूचना होने पर अभिभावक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ई मेल आईडी ceonainital11@ gmail.com पर ईमेल के माध्यम से अवगत करा सकते हैं, शिकायतकर्ता का नाम पूरी तरह गोपनीय रखते हुए शिकायत पर प्रभावी एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आईडी व प्रशासन की ओर से अभिभावकों को दिये गये भरोसे के बाद स्कूल संचालकों को सोचने को मजबूर होना पड़ेगा कि उनके स्कूलों में शिक्षा अर्जित करने वाले नौनिहालों से अवैध वसूली की जाय या नही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : शनिवार को नैनीताल सहित सात जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना, इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING