Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल निवासी डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार, मुंबई में अमित शाह करेंगे पुरस्कृत

देशभर के 13 लेखकों का हुआ चयन, पुरस्कार में दी जाएगी एक लाख रुपए की राशि

सीएन, नैनीताल। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी का केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में देशभर से 13 लेखकों को यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है जिनमें उत्तराखंड से यह सम्मान प्राप्त करने वाले डॉ. तिवारी
एकमात्र लेखक हैं।पुरस्कार के तहत प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी। पुरस्कार 14 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह के अवसर पर मुंबई में आयोजित छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह प्रदान करेंगे। उन्हें यह पुरस्कार उनकी पुस्तक ‘अतीत से वर्तमान तक : नैनीताल का नगर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ के लिए प्रदान किया गया है। इस पुस्तक में नैनीताल के इतिहास, राजभवन के निर्माण, वास्तुकला तथा सामाजिक-सांस्कृतिक विकास का विस्तृत एवं शोधपरक वर्णन है।
उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय सम्मान दिलाना पूरे प्रदेश के लिए गौरव: राज्यपाल
देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जन. (से. नि.) गुरमीत सिंह ने फेसबुक और एक्स के माध्यम से डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा है कि ज्ञान, विरासत और इतिहास को शब्दों में सहेजकर उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। डॉ. गिरीश रंजन तिवारी की पुस्तक “अतीत से वर्तमान तकः नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा” को राजभाषा गौरव पुरस्कार एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा है कि पुस्तक में लोक भवन नैनीताल के इतिहास, विशिष्ट स्थापत्य, समृद्ध धरोहर एवं सांस्कृतिक महत्व को अत्यंत सुंदर और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यह सम्मान उत्तराखण्ड की गौरवशाली विरासत और ऐतिहासिक धरोहर को देशभर में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
अमेरिका, हंगरी, मॉरीशस के भारतीय दूतावासों सहित अनेक देशों में हो चुके हैं पुरस्कृत
नैनीताल। डॉ. गिरीश रंजन तिवारी हिंदी लेखन, पत्रकारिता और हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए अमेरिका, हंगरी और मॉरीशस के भारतीय दूतावासों, थाईलैंड, सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्थाओं और विश्वविद्यालयों सहित देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थाओं की ओर से भी पुरस्कृत हो चुके हैं। पत्रकारिता पर वे तीन पुस्तकें लिख चुके हैं जिनमें एक का विमोचन मॉरीशस के राष्ट्रपति ने वहां के राष्ट्रपति भवन में किया था। उनके दो दर्जन शोध पत्र और एक हजार से ज्यादा लेख भी प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड रत्न, राज्य सूचना आयोग से आरटीआई अवार्ड, अंतर्राष्ट्रीय भारत सम्मान अचीवर्स अवार्ड सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं।
डॉ. तिवारी को मिला यह सम्मान पूरे उत्तराखंड का गौरव : धामी
देहरादून। डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उनकी पुस्तक ‘अतीत से वर्तमान तक: नैनीताल का सफर और गांधी राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राजभाषा गौरव पुरस्कार प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई देते हुए इसे डॉ. तिवारी के उत्कृष्ट लेखन, शोधपरक दृष्टि और पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान बताया। धामी ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. तिवारी को मिला यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में नैनीताल के ऐतिहासिक विकास, सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिवेश तथा महत्वपूर्ण धरोहरों को शोधपरक और रोचक शैली में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कृति उत्तराखंड के इतिहास, संस्कृति, परंपरा और स्थापत्य कला को व्यापक पहचान दिलाने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और गौरवशाली अतीत से जोड़ने का माध्यम बनेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दूषित पेयजल की शिकायतों को लेकर दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य ने ज्योलीकोट क्षेत्र का किया निरीक्षण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING