Connect with us

नैनीताल

सरकारी लापरवाही : जल-जीवन योजना ठप, सिर पर बर्तनों को भरकर पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

सीएन, ओखलकांडा/नैनीताल। कूल पंचायत क्षेत्र में ‘घर-घर जल योजना’ सरकारी लापरवाही की वजह से पूरी तरह ठप पड़ी है। आज दिनांक 9 अगस्त 2026 को भाजपा नेता हेम आर्य ने क्षेत्र का सघन दौरा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान चोपड़ा, सिरसा, नैनीपुल और कूल आदि क्षेत्रों में ग्रामीणों ने पेयजल की विकराल समस्या को उनके सामने रखा। कूल पंचायत घर में आयोजित बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत पंपिंग योजना और हर-घर जल योजना का काम अधूरा पड़ा है। योजना के अंतर्गत 1-1 लाख लीटर की क्षमता वाले दो टैंक और एक 30,000 लीटर का टैंक बनाया गया है। लेकिन निर्माण कार्य में भारी लापरवाही के कारण इन नए टैंकों में अभी से दरारें (क्रैक) आ चुकी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी सप्लाई मशीन अभी तक नहीं लगाई गई है। इस वजह से गांव के लोग आज भी मीलों दूर से अपने सिर पर पानी के बर्तन रखकर लाने को मजबूर हैं। इस दौरान ग्रामीणों में मौजूदा विधायक को लेकर भी नाराजगी देखने को मिली। विधायक द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा से ग्रामीणों में नाराजगी है। हेम आर्य ने जनता की समस्याएं सुनी और ग्रामीणों को शान्त करते हुए ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव जनहित के लिए जनता के साथ खड़ी है और आगे भी जनहित के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा ग्रामीणों के साथ खड़ी रहेगी। साथ ही साथ हेम आर्य ने कहा कि जो भी कार्य अधूरे रह गए हैं भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार जल्द से जल्द जनहित के सभी मुद्दों का निराकरण करेगी जिससे ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस दौरान हेम आर्य ने जल जनता की इस गंभीर समस्या को देखते हुए तुरंत जल संस्थान के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने विभाग को स्थिति से अवगत कराने के साथ ही संबंधित विषय पर अधिकारियों से भी जानकारी ली और जल्द से जल्द जनहित के कार्यों को त्वरित प्रभाव से सुनवाई कर ग्रामीणों की समस्या का निराकरण करने को कहा। बातचीत में अधिकारियों ने बजट की कमी के कारण कार्य में देरी का प्रमुख कारण बताया जिस पर हेम आर्य ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे जल्द से जल्द संबंधित विषय पर मुख्यमंत्री से वार्ता कर जल्द से जल्द ग्रामीणों की समस्या का निराकरण करेंगे। बताते चलें कि यदि जल्द ही टैंकों को ठीक कर पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई, तो वे ग्रामीणों को पानी से संबंधित बहुत विकट स्थिति का सामना करना‌ पड़ सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय रहते उनकी समस्या का निराकरण नहीं किया तो वे अपनी मांग को लेकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम मेंजीवन चंद्र, राजन लाल, नंद किशोर, लीला देवी, चंपा देवी, कमला देवी, बसंती देवी, नवीन चन्द्र, दिनेश तिवारी, नारायण सिंह खत्री, सुखदेव समेत समस्त ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त ने यूयूएसडीए की पीआईयू चंपावत द्वारा संचालित पेयजल परियोजनाओं सहित हल्द्वानी की विस्तृत समीक्षा की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING